Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
6 अप्रैल 2026
Epaper
ब्रेकिंग
ISIS के 'जिहादी मॉड्यूल' का भंडाफोड़, सीरिया-पाकिस्तान सहित इन देशों से जुड़े तार बेमौसम बारिश के फसलों को नुकसान, केंद्र सरकार ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट, एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा आईपीएल-2026- लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, पंत ने खेली कप्तानी पारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बरेली में की प्रेस कॉन्फ्रेंस- कहा- सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाती है और मोहन भागवत तीन-तीन बच्चे पैदा करने की बात करते हैं... मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव- 'होर्मुज खोल दो वरना नरक बना देंगे...', गुस्से में गाली भरी पोस्ट, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-घरेलू हिंसा जैसे चलन अपवाद नहीं, बल्कि 'रोगग्रस्त सामाजिक व्यवस्था'

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-घरेलू हिंसा जैसे चलन अपवाद नहीं, बल्कि 'रोगग्रस्त सामाजिक व्यवस्था'
सुप्रीम कोर्ट ने कहा-घरेलू हिंसा जैसे चलन अपवाद नहीं, बल्कि 'रोगग्रस्त सामाजिक व्यवस्था'

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि घरेलू हिंसा जैसे चलन अपवाद नहीं, बल्कि 'रोगग्रस्त सामाजिक व्यवस्था' का संकेत है और देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के अनुभवजन्य आंकड़े एक चिंताजनक तस्वीर पेश करते हैं।

शीर्ष अदालत ने कहा कि देश ने महत्वपूर्ण आर्थिक विकास, साक्षरता में वृद्धि और शिक्षा एवं कार्यबल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देखी है, मगर फिर भी ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में पितृसत्तात्मकता रोजमर्रा की जिंदगी का एक अभिन्न अंग बनी हुई है।

संविधान के अधिकारों से वंचित हैं कई लोग

जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने ये टिप्पणियां करते हुए अक्टूबर 2012 में आग लगाकर अपनी पत्नी की हत्या करने वाले व्यक्ति को दी गई सजा और आजीवन कारावास को बरकरार रखा।

पीठ ने कहा कि संविधान समानता, लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करने और जीवन एवं स्वतंत्रता के अधिकार का वादा करता है, लेकिन ऐसे मामले दर्शाते हैं कि इतने वर्षों बाद भी संविधान में निहित अधिकार कई लोगों के लिए अभी भी दूर हैं।

इस मामले में अपनी दोषसिद्धि को चुनौती देने वाले व्यक्ति द्वारा दायर अपील पर सुनवाई करते हुए पीठ ने पाया कि निचली अदालतों ने मृतक के मृत्युपूर्व दिए बयान पर भरोसा किया था।