Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
6 अप्रैल 2026
Epaper
ब्रेकिंग
ISIS के 'जिहादी मॉड्यूल' का भंडाफोड़, सीरिया-पाकिस्तान सहित इन देशों से जुड़े तार बेमौसम बारिश के फसलों को नुकसान, केंद्र सरकार ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट, एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा आईपीएल-2026- लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, पंत ने खेली कप्तानी पारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बरेली में की प्रेस कॉन्फ्रेंस- कहा- सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाती है और मोहन भागवत तीन-तीन बच्चे पैदा करने की बात करते हैं... मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव- 'होर्मुज खोल दो वरना नरक बना देंगे...', गुस्से में गाली भरी पोस्ट, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया

महिला आरक्षण पर बोले पीएम मोदी - 2029 के चुनावों में मिलेगा आरक्षण का लाभ

महिला आरक्षण पर बोले पीएम मोदी - 2029 के चुनावों में मिलेगा आरक्षण का लाभ
महिला आरक्षण पर बोले पीएम मोदी - 2029 के चुनावों में मिलेगा आरक्षण का लाभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिला आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका लाभ 2029 के आम चुनावों से ही मिलेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मतभेदों से ऊपर उठकर इस ऐतिहासिक पहल का समर्थन करें और महिलाओं के सशक्तिकरण में सकारात्मक भूमिका निभाएं।

केरल के तिरुवल्ला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस कानून को समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही है।महिला आरक्षण पर प्रधानमंत्री के इस बयान सरकार की रणनीति अधिक स्पष्ट दिखने लगी है। लक्ष्य और प्रक्रिया तय करने के बाद अब राजनीतिक समर्थन जुटाने की कोशिश है।

पीएम मोदी ने संसद के बजट सत्र को तीन दिन 16, 17 और 18 अप्रैल तक बढ़ाने के निर्णय को भी इसी संदर्भ में जोड़ा। उन्होंने कहा कि इस दौरान महिला आरक्षण कानून से जुड़े आवश्यक संशोधनों को अंतिम रूप दिया जाएगा। मोदी का यह बयान संकेत देता है कि सरकार कानूनी ढांचे को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती और व्यापक सहमति के साथ आगे बढ़ना चाहती है।

महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का जवाब

मोदी ने महिला आरक्षण से दक्षिण भारत के राज्यों की जुड़ी एक अहम आशंकाओं को भी खारिज किया। कई राज्य चिंता जता रहे हैं कि कि परिसीमन के बाद उनकी लोकसभा सीटें घट सकती हैं। प्रधानमंत्री ने इस आशंका को खारिज करते हुए भरोसा दिया कि सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाने जा रही जिससे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गोवा जैसे राज्यों का प्रतिनिधित्व कम हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सीटों की कुल संख्या बढ़ाने का विकल्प अपनाया जा सकता है। इससे महिला आरक्षण लागू करने के साथ-साथ मौजूदा राजनीतिक संतुलन भी बनाए रखा जा सकेगा। यह एक व्यावहारिक समाधान के रूप में देखा जा रहा है, जो राजनीतिक विवाद को कम कर सकता है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस समेत अन्य दलों से सहयोग की अपेक्षा जताई है, जिससे स्पष्ट है कि सरकार टकराव के बजाय सहमति के आधार पर आगे बढ़ाना चाहती है।