Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

कलयुगी बेटा , Wifi को लेकर हुए झगड़े में हैवान बना बेटा, पीट-पीट मां की हत्या

कलयुगी बेटा , Wifi को लेकर हुए झगड़े में हैवान बना बेटा, पीट-पीट मां की हत्या
कलयुगी बेटा , Wifi को लेकर हुए झगड़े में हैवान बना बेटा, पीट-पीट मां की हत्या

राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी ही 51 वर्षीय मां की हत्या कर दी. इस वारदात के बारे में जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई. बताया जा रहा है कि घर में उपजे छोटे से विवाद के बाद बेटे को इतना गुस्सा आया कि उसने पहले पीटा फिर मां का गला घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया.


रिटायर्ड फौजी पिता के सामने बेटे ने मां की हत्या कर दी। सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे वाई-फाई कनेक्शन को लेकर मां-बेटे में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद बेटे ने मां के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पिता और बहनें बीच-बचाव करने आईं तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। बेटे ने मां का गला दबाया और सिर पर डंडे से वार किया, जिससे वह घायल हो गई। इलाज के दौरान हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। मामला करधनी थाना इलाके का है।

 

वाई-फाई को लेकर हुआ था झगड़ा


डीसीपी वेस्ट हनुमान मीणा ने बताया कि मृतक महिला संतोष और उनके पति लक्ष्मण सिंह मूर्ति मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं. फिलहाल, वे निवारू रोड पर वैद जी के चौराहे के पास अरुण कॉलोनी में रह रहे थे. उनके दो बेटे हैं. एक बेटा कुछ दूरी पर अलग रहता है और इनके पास बेटा नवीन और दो बेटियां रहती हैं.


पुलिस ने बताया कि सुबह से ही घर में मां और बेटे के बीच नोकझोंक चल रही थी. दोपहर में वाईफाई कनेक्शन को लेकर मां-बेटे में झगड़ा हुआ. इसी दौरान आवेश में आकर आरोपी नवीन ने मां का गला दबा दिया और फिर सिर पर डंडे से वार किया. मां बेहोश हो गईं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.