Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
14 मई 2026
Epaper

राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: 187 आरएएस के ट्रांसफर

राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: 187 आरएएस के ट्रांसफर
राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: 187 आरएएस के ट्रांसफर

तहसीलदार सेवा से आरएएस बने 10 अफसरों को एसडीएम पद पर पोस्टिंग
दैनिक सम्राट संवाददाता
जयपुर
। राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 187 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। कई विभागों में निदेशक से लेकर कई पदों पर अफसर बदले गए हैं। जिलों में एडीएम, एसडीएम बदले गए हैं। इस फेरबदल में सत्ताधारी विधायकों की सिफारिश को तवज्जो दी गई है। गौ-पालन विभाग के निदेशक पंकज ओझा का तबादला करके सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में निदेशक पद पर लगाया है। ओझा की जगह गोविंद गुरु जनजाति यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार कश्मि कौर रान को गौ-पालन विभाग के निदेशक पद पर लगाया है।
अमानुल्लाह खान का जोधपुर डिस्कॉम सचिव से आयुर्वेद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के पद पर तबादला किया है। आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के मौजूदा रजिस्ट्रार अखिलेश कुमार पीपल को जोधपुर डिस्कॉम के सचिव के पद पर लगाया है। दोनों अफसरों को एक दूसरे के पदों पर अदला-बदली की है।
तहसीलदार सेवा से आरएएस बने 11 में से 10 अफसरों को एसडीएम पद 
तहसीलदार सेवा से आरएएस में प्रमोट होने वाले 11 में से 10 अफसरों को एसडीएम पद पर पोस्टिंग दी गई है। इनमें अनिल कुमार गोयल, श्यामसुंदर बेनीवाल, मदाराम, विनोद कुमार, स्वाति, सुमन राठौड़, मनीषा बेरवाल, कृष्ण सिंह, शिक्षा पवन, सत्यवीर सिंह, रमेश चंद्र बडोरा, हेमेंद्र कुमार गोयल को एसडीएम पद पर पोस्टिंग दी है।
विनीता बीज निगम की एमडी, विनोद रोडवेज ईडी
जयपुर प्रथम एडीएम विनीता सिंह को अब राजस्थान बीज निगम के एमडी के पद पर लगाया है। ज्योति चौहान को राजस्थान रोडवेज की ईडी से चिकित्सा विभाग के संयुक्त सचिव पद पर लगाया है। डीएलबी में डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार पुरोहित का तबादला ज्योति चौहान की जगह राजस्थान रोडवेज में ईडी ट्रैफिक के पद पर किया है। झुंझुनूं जिला परिषद के सीईओ कैलाशचंद यादव का तबादला कॉलेज शिक्षा में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर किया है।
शेर सिंह लुहाडिय़ा आरटीडीसी के कार्यकारी निदेशक
जयपुर जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ शेर सिंह लुहाडिय़ा को राजस्थान पर्यटन विकास निगम के कार्यकारी निदेशक का जिम्मा दिया गया है।  भीलवाड़ा में जहाजपुर के एसडीओ राजकेश मीणा का तबादला राजस्थान राज्य खेल परिषद के सचिव और खेल विभाग के उप सचिव के पद पर किया है।