Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
14 मई 2026
Epaper

नीट-2026 पेपर लीक प्रकरण में जमवारामगढ़ से दो सगे भाईयों को हिरासत में लिया

नीट-2026 पेपर लीक प्रकरण में जमवारामगढ़ से दो सगे भाईयों को हिरासत में लिया
नीट-2026 पेपर लीक प्रकरण में जमवारामगढ़ से दो सगे भाईयों को हिरासत में लिया

दैनिक सम्राट संवाददाता
जयपुर/जमवारामगढ़।  
नीट-2026 पेपर लीक मामले में जमवारामगढ़ (जयपुर) के दो भाइयों मांगीलाल बिवाल और दिनेश बिवाल को पकड़ा गया है। पुलिस ने उनके घर में रेड भी डाली थी। सूत्रों के अनुसार, दोनों भाइयों ने 26-27 अप्रैल को गुरुग्राम (हरियाणा) के एक डॉक्टर से कथित रूप से 30 लाख रुपए में पेपर खरीदा था। हालांकि डील 45 लाख में हुई थी। वहीं परिवार का कहना है कि दोनों को साजिश के तहत फंसाया गया है।
बताया जा रहा है कि इस साल दिनेश के बेटे ऋषि ने नीट परीक्षा दी है। बताया जा रहा है कि वह भी सीकर में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस कार्रवाई के बाद से परीक्षा देने वाले परिवार के कई छात्र घर से फरार बताए जा रहे हैं।
आरोपियों के घर में केवल महिलाएं नीट पेपर लीक की बात सामने आने के बाद राजस्थान समेत कई राज्यों में धरपकड़ की गई। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कई फरार लोगों की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि मांगीलाल बिवाल और दिनेश बिवाल ने पेपर अपने उस बेटे को उपलब्ध कराया, जो सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। इसके बाद 29 अप्रैल को पेपर कई अन्य लोगों को भी बेचे जाने की बात सामने आई है।
पत्नी बोली-पति और देवर को फंसाया गया: मांगीलाल बिवाल की पत्नी सोनू ने कहा कि उनके पति और देवर को साजिश के तहत फंसाया गया है। पिछले साल परिवार के चार बच्चों ने नीट परीक्षा पास की थी। इस सवाल पर महिला ने कहा कि परीक्षा में सिलेक्शन हुआ था।  पेपर लीक से ही परीक्षा पास की होती तो अच्छे कॉलेज मिलते।
मांगीलाल की पत्नी ने बताया कि घर में 10 लोग आए थे। वे ऊपर जाने लगे तो हमने कहा कि वो खुद नीचे आ जाएंगे। इसके बाद भी वो सभी ऊपर गए और पति को पकडक़र ले गए। 
मां बोली-मेरे बेटे निर्दोष है: दोनों की मां प्रभु देवी ने कहा कि उनके बेटे निर्दोष हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल परिवार के चार बच्चों ने नीट परीक्षा पास की थी। इनमें सबसे बड़े बेटे घनश्याम की तीन बेटियां और मांगीलाल का बेटा विकास शामिल हैं।