दैनिक सम्राट संवाददाता
जयपुर। राजस्थान सरकार के गृह विभाग (ग्रुप-1) ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में 16 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर और पदस्थापन आदेश जारी किए। यह आदेश राजस्थान सिविल सेवा नियम-2011 के तहत तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
विभाग के शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार- कई नवनियुक्त उप पुलिस अधीक्षकों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं कुछ अधिकारियों को एक इकाई से दूसरी इकाई में ट्रांसफर किया गया है।
झाबरमल को एसीबी टोंक से ट्रांसफर कर एसीबी एसआईडब्ल्यू जयपुर में लगाया गया है। वहीं ज्ञान सिंह चौधरी को एसीबी मुख्यालय जयपुर से दौसा भेजा गया है। ऋषिकेश मीणा को बांसवाड़ा से टोंक में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा गोपाल स्वरूप मेवाड़ा को चित्तौडग़ढ़, रामेश्वर परिहार को सवाई माधोपुर, राजवीर सिंह चंपावत को ब्यावर, भूपेंद्र सिंह को फलोदी और सतपाल सिंह को डीडवाना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी के रूप में लगाया गया है।
नवनियुक्त अधिकारियों में प्रशांत कौशिक को जयपुर एसयू प्रथम लगाया: नवनियुक्त अधिकारियों में प्रशांत कौशिक को जयपुर एसयू प्रथम, महावीर सिंह को खैरथल-तिजारा, राजेंद्र सिंह जैन को डूंगरपुर और सुनील झाझडिय़ा कुमार को विभागीय जांच शाखा जयपुर में नियुक्ति दी गई है। इसी तरह मनोज कुमार गुप्ता को जयपुर शहर चतुर्थ, महेंद्र कुमार गुप्ता को जयपुर शहर द्वितीय, सुरेश शर्मा को श्रीगंगानगर तथा देरावर सिंह को अजमेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी पद पर लगाया गया है।
राजस्थान एसीबी में 16 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले
राजस्थान एसीबी में 16 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले