Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

एसओजी के पूर्व मेंबर बाबूलाल कटारा फिर से गिरफ्तार, कृषि विज्ञान लेक्चरर भर्ती का पेपर 60 लाख में बेचा था

एसओजी के पूर्व मेंबर बाबूलाल कटारा फिर से गिरफ्तार, कृषि विज्ञान लेक्चरर भर्ती का पेपर 60 लाख में बेचा था
एसओजी के पूर्व मेंबर बाबूलाल कटारा फिर से गिरफ्तार, कृषि विज्ञान लेक्चरर भर्ती का पेपर 60 लाख में बेचा था

दैनिक सम्राट संवाददाता
जयपुर
। राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व मेंबर बाबूलाल कटारा ने स्कूल व्याख्याता (कृषि विज्ञान) भर्ती परीक्षा-2022 का पेपर 60 लाख रुपए में बेचा था। कटारा ने अपने भांजे के लिए भूगोल का पेपर भी मांगा था। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की जांच में यह खुलासा हुआ है।
एसओजी ने बाबूलाल कटारा, उसके भांजे विजय डामोर और पेपर लीक माफिया अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा को रविवार को गिरफ्तार किया। मामले में कई अभ्यर्थियों, बिचौलियों की भूमिका की जांच की जा रही है। कटारा को चौथी बार गिरफ्तार किया गया है।
महीनेभर से स्टूडेंट्स के पास था 410 का गैस पेपर
एडीजी विशाल बंसल ने कहा- नीट-2026 का कथित गैस पेपर कई दिनों से स्टूडेंट्स के पास था। गैस पेपर में 150 पेज की पीडीएफ है। इसमें से नीट में 410 में से 120 सवाल केमेस्ट्री में आने की बात सामने आ रही है।
ये गैस पेपर स्टूडेंट्स के पास परीक्षा के दौरान नहीं, बल्कि करीब महीनेभर पहले से था। उन्होंने कहा- मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा- इसी लिंक में कोई व्यक्ति देहरादून में था, जिससे भी पूछताछ की जा रही है। जांच अभी शुरुआती स्तर पर है। अभी इस बात की भी जांच की जा रही है कि ये गैस पेपर कैसे बना।
ओपीजेएस यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट से हुआ खुलासा
एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया- गोपनीय सूचनाओं से पता चला कि जयपुर जिले के फागी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल व्याख्याता (कृषि) पद पर कार्यरत अनिता चौधरी ने एमएससी एग्रीकल्चर की फर्जी मार्कशीट से नौकरी हासिल की है। जांच में पता चला कि मार्कशीट ओपीजेएस यूनिवर्सिटी से बैकडेट में बनवाई गई थी। एसओजी ने 5 मार्च को अनिता चौधरी सहित विश्वविद्यालय अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अनिता के फरार होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ सकी। एसओजी के आईजी अजय लांबा, डीआईजी परिस देशमुख और पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने जांच का दायरा बढ़ाया। जांच में पता चला कि चौमूं कालाडेरा का रहने वाला अशोक यादव भी फर्जी डिग्री से नौकरी कर रहा है।