दैनिक सम्राट संवाददाता
जयपुर। राजस्थान सरकार जल्द ही करीब 9 हजार पदों पर भर्तियां निकालने जा रही है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से बेसिक कंप्यूटर ऑपरेटर, सीनियर कंप्यूटर ऑपरेटर और फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इनके लिए आवेदन प्रक्रिया इस महीने के अंत या जून से शुरू होने की संभावना है। परीक्षाओं का आयोजन अगस्त और सितंबर में किया जाएगा। बेसिक कम्प्यूटर ऑपरेटर ३६२९, सीनियर कम्प्यूटर ऑपरेटर ३२२, फिजिकल ट्रेनिक इंस्ट्रक्चर (पीटीआई) ५००० पदों पर भर्ती निकलेगी।
आवेदन प्रक्रिया जल्द
होगी शुरू
बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- बोर्ड स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन भर्तियों के लिए 18 से 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी। कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती की विज्ञप्ति इसी महीने जारी कर दी जाएगी। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया मई के अंतिम सप्ताह या जून में शुरू होगी। वहीं पीटीआई भर्ती का नोटिफिकेशन जून में जारी किया जाएगा और उसी महीने आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
कॉन्स्टेबल और सफाई कर्मचारी भर्ती पर चल
रहा मंथन
इसके अलावा राजस्थान सरकार जल्द पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। वहीं सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर भी फाइल पर मंथन जारी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन विभागों में भी बड़ी संख्या में भर्तियां निकल सकती हैं।
राजस्थान में 9 हजार पदों पर होंगी भर्तियां, परीक्षा अगस्त-सितंबर में
राजस्थान में 9 हजार पदों पर होंगी भर्तियां, परीक्षा अगस्त-सितंबर में