Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
18 मई 2026
Epaper

महिला और युवाओं तक पहुंचाया सरकार की योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री भजनलाल

महिला और युवाओं तक पहुंचाया सरकार की योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री भजनलाल
महिला और युवाओं तक पहुंचाया सरकार की योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री भजनलाल

ग्राम रथों से आमजन को मिली योजनाओं की जानकारी

दैनिक सम्राट संवाददाता
धौलपुर।
मुख्यमंत्री की अपील- विकसित राजस्थान संकल्प में आमजन निभाएं सक्रिय सहभागिता, मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसान, मजदूर, युवा और महिला उत्थान के लिए कृत संकल्पित हैं। हमारी सरकार ने प्राथमिकता से प्रदेश के विकास का रोडमैप बनाकर पानी, बिजली व रोजगार पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को ग्राम रथ अभियान प्रारंभ कर 183 विधानसभा क्षेत्रों में इन रथों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई गई है।  
मुख्यमंत्री ने शनिवार को विधानसभा धौलपुर के नरपुरा गांव से वीसी के जरिए प्रदेशभर में आयोजित ग्राम विकास चौपाल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों एवं आमजन की जल आवश्यकता की पूर्ति के लिए राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है। 
उन्होंने कहा- कल्याणकारी योजनाओं से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, सडक़ सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान चलाकर विकास का रोडमैप बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से लाभार्थियों से किया संवाद: ग्राम रथ के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली है। जिससे ग्रामीण को योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। फसल बीमा योजना का लाभ मिला है, इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद। इस अवसर पर जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ, विकास अधिकारी राजेश लवानियां, जिला अध्यक्ष भाजपा राजवीर सिंह राजावत, उपाध्यक्ष कमल पहाडिय़ा, उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, वाचाराम बघेल, रथ प्रभारी शिवचरण कुशवाह सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राजस्थान दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य है। साथ ही, राज्य सरकार डेयरी क्षेत्र में दुग्ध संकलन केन्द्रों की क्षमता के साथ ही संख्या में भी वृद्धि कर रही है। हमारी सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में नवीन पैक्स खोले हैं। उन्होंने कहा कि किसान डीएपी एवं यूरिया का उपयोग कम करें तथा आधुनिक एवं जैविक खेती को अपनाएं। फलदार वृक्ष लगाकर अतिरिक्त आमदनी का सृजन करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दें।