राधा निकुंज स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार, 17 मई 2026 को भव्य शोभायात्रा के साथ ग्रीष्मकालीन “श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर” का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजश्रेष्ठी राजेन्द्र जैन-चांदवाड़ परिवार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
शिविर के पहले दिन 80+ बच्चों ने भाग लिया, जिन्हें धार्मिक पुस्तकें बांटी गईं। प्रशिक्षण का कार्य शिक्षिका सुनीता चांदवाड़, निधि, सुलभा, अंशिका और आकांक्षा जैन द्वारा किया जा रहा है।इस दौरान अजीत कुमार जैन (बड़ौदामेव वाले) परिवार ने शिविर हेतु आवास की स्वीकृति दी और प्रथम दिन की प्रभावना का सौभाग्य हुकम जैन-कासलीवाल परिवार को मिला। मंदिर समिति, महिला मंडल और नवयुवक मंडल ने सभी का आभार व्यक्त किया।