Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्र नाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद हुई है।
बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस कड़ी में बुधवार को बदमाशों ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गोलीमार का हत्या कर दी। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई।
सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या: जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गाड़ी रूकवाई तथा उसके बाद उन्हें लक्ष्य कर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से अंधाधुंध फायरिंग की।
चंद्रनाथ के सिर, सीने व पेट में गोली लगी। उन्हें तुरंत मध्यमग्राम के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस घटना में गाड़ी का चालक भी घायल हुआ है।
भवानीपुर चुनाव के रणनीतिकार थे रथ
मूल रूप से पूर्व मेदिनीपुर के निवासी चंद्रनाथ रथ, भाजपा के रणनीतिक गलियारों में एक जाना-माना नाम थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भवानीपुर विधानसभा चुनाव के दौरान सुवेंदु अधिकारी की टीम के वह सबसे प्रमुख चेहरों में से एक थे।
प्रशासनिक विफलता या सोची-समझी साजिश?
इस हत्याकांड के बाद बंगाल की सियासत में उबाल आ गया है। भाजपा ने इसे राजनीतिक हत्या करार देते हुए कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रात के सन्नाटे में हुई इस वारदात ने प्रशासन के उन दावों की पोल खोल दी है, जिनमें शांति और सुरक्षा की बात कही जाती है।
टीएमसी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की
रथ की हत्या के पीछे टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ होने के आरोप लगने पर पार्टी ने बुधवार देर रात स्टेटमेंट जारी किया। इसमें कहा- हम माध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की निंदा करते हैं। हम इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराई जाए। अन्य भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या की भी जांच कराई जाए।