Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

केरलम में मुख्यमंत्री पद पर फंसा पेंच, कांग्रेस हाईकमान आज करेगा सीएम का ऐलान

केरलम में मुख्यमंत्री पद पर फंसा पेंच, कांग्रेस हाईकमान आज करेगा सीएम का ऐलान
केरलम में मुख्यमंत्री पद पर फंसा पेंच, कांग्रेस हाईकमान आज करेगा सीएम का ऐलान

नई दिल्ली। केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन चुनाव जीतकर सत्ता की बागडोर संभालने के लिए तैयार है लेकिन परिणाम आने के पांच दिन बाद भी मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय नहीं हो पाया है। फिलहाल तीन कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री पद के दावेदार बनकर उभरे हैं। ये हैं- वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल।
पार्टी के वरिष्ठ नेता के मुरलीधरन ने कहा है कि पार्टी 24 घंटे के भीतर नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर देगी। जबकि कांग्रेस की केरलम प्रभारी दीपा दासमुंशी ने कहा है कि राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जल्द कर देंगे।
केरलम विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की बड़ी जीत ने प्रदेश में कांग्रेस को ताकत से भर दिया है। लेकिन पार्टी की अंदरूनी खींचतान सरकार गठन में बाधा पैदा कर रही है।
सहमति न बनने पर हाईकमान पर छोड़ा फैसला
सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में किसी एक नाम पर सहमति न बनने पर फैसला दिल्ली में हाईकमान पर छोड़ दिया गया है। मुरलीधरन ने कहा है कि अगले 24 घंटे में पार्टी हाईकमान मुख्यमंत्री पद को लेकर अपना फैसला दे देगा। वैसे पार्टी दिखाने की कोशिश कर रही है कि केरलम में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई खींचतान नहीं है और पार्टी एकजुट है।