Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

सजगता ही डिजिटल सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल है: पुलिस अधीक्षक

सजगता ही डिजिटल सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल है: पुलिस अधीक्षक
सजगता ही डिजिटल सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल है: पुलिस अधीक्षक

दैनिक सम्राट संवाददाता
धौलपुर
। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में जिले में मनाया गया साइबर जागरूकता दिवस। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में एवं साइबर थाना धौलपुर के तत्वाधान में दिनांक 8 मई 2026 को जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों द्वारा स्कूल, कॉलेज व कोचिंग संस्थानो में साइबर जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में आज सभी थानों की पुलिस टीमों ने शैक्षणिक संस्थानों में पहुंच कर छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम एवं उसके बचाव हेतु उपायों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। 
इस दौरान सभी थानों के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारियों ने छात्र छात्राओं को व्यवहारिक रूप से साइबर क्राइम से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। साइबर जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में सभी थानाधिकारियों द्वारा ओएलएक्स फ्रॉड ,ऑनलाइन गेमिंग, सेक्स टॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट, ई मेल स्पूफिंग, कैट फिशिंग, वर्चुअल स्टॉकिंग, एपीके फाइल्स, डीप वेब, डार्क वेब, डीप फेस एवं एटीएम के माध्यम से, फ्रॉड कॉल्स के माध्यम से होने वाली विभिन्न साइबर ठगी के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा कर छात्र-छात्राओं को समझाइश की गई, साथ ही साथ साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सावधानियां के बारे में बताया गया। साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में एवं राज कोप सिटिजन एप के बारे में विभिन्न जानकारियां छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय में उपस्थित अध्यापक गणों को प्रदान की गयीं। इसके साथ ही ऑनलाइन गेमिंग, साइबर बुलिंग, फिशिंग, स्मेशिंग, विशिंग, फर्जी लोन एप, राजकॉप सिटिजन एप सहित (सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने, अनजाने कॉल एवं लिंक अटेंड नहीं करने, डिजिटल अरेस्ट, अनजान स्रोतों से प्राप्त फाईल डाउनलोड नहीं करने के सुझाव दिये), साइबर अपराध घटित होने के कारणों सहित बचाव के तरीके बताये गये।