Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

मन की बात सुनने जमवारामगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री, पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़ में होगा कार्यक्रम

मन की बात सुनने जमवारामगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री, पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़ में होगा कार्यक्रम
मन की बात सुनने जमवारामगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री, पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़ में होगा कार्यक्रम

जमवारामगढ़ (अंकिता शर्मा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे से प्रसारित होता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी, दूरदर्शन और अन्य समाचार चैनलों के माध्यम से देशभर में सुना और देखा जाता है।
रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जमवारामगढ़ स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उपखंड अधिकारी ने सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यालय शनिवार व रविवार को खुले रखें, ताकि कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।रविवार को भाजपा गंगा माता मंदिर में सुबह 11 बजे पश्चिम मंडल की पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी। प्रशिक्षण कार्यशाला में जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीना भाग लेंगे। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओ से प्रशिक्षण कार्यशाला व तैयारी बैठक में भाग लेने के अपील की है। शुक्रवार शाम को विधायक आवास पर प्रमुख कार्यकर्ताओ की तैयारी बैठक आयोजित की गयी। बैठक में भाजपा पूर्व देहात अध्यक्ष  व टोंक प्रभारी जितेंद्र शर्मा, जिला देहात उपाध्यक्ष जगदीश नोनपुरा, जिला महामंत्री मोहन लाल वर्मा, लालाराम शर्मा नयाबास,महेंद्र खटाणा,कैलाश गुवारडी, बाबू लाल बोहरा, सेडूराम छाबडी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।