Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

Infosys Q2 Result: IT सेक्टर में फिर रौनक की उम्मीद , कंपनी को हुआ 7364 करोड़ का शुद्ध मुनाफा , मुनाफा 13.02% बढ़ा..23 रुपए प्रत्येक शेयर पर डिविडेंड का ऐलान

भारतीय शेयर बाजार में बीते दो दिनों से शानदार तेजी देखने को मिल रही है. आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने तगड़ी छलांग लगाई और एक ही दिन में निवेशकों को 7.22 लाख करोड़ रुपये का फायदा हो गया. गुरुवार को सेंसेक्स ने 862 अंक से ज्यादा बढ़त के साथ 83,467 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 25,585 के अंक पर बंद हुआ. इसी बीच आज ही दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने मौजूदा वित्त-वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2025 का रिजल्ट जारी किया, जिसमें कंपनी को इस तिमाही में बीते साल की तुलना में फायदा हुआ है.

इंफोसिस ने Q2 FY26 में नेट प्रॉफिट 13.2% बढ़ाकर 7,364 करोड़ और रेवेन्यू 8.6% उछलकर 44,490 करोड़ किया. विप्रो का शुद्ध लाभ 1.2% बढ़कर 3,246 करोड़ और रेवेन्यू 1.8% चढ़कर 22,697 करोड़ रुपये हो गया.

साथ ही कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष 26 के लिए वृद्धि के पूर्व अनुमान को अपने निचले स्तर से बढ़ाकर 2-3 फीसदी कर दिया है. कंपनी ने कर्मचारियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की है. जिससे नए रोजगार के अवसर खुल सकते है. जो इस बात को दिखाती है कि, कंपनी को वित्तीय वर्ष में लाभ होने की उम्मीद है.

कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को दिया तोहफा

इंफोसिस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ओर से अपने शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर 23 रुपए के अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है. इस फैसले से कंपनी के निवेशकों में खुशी का माहौल है. कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 अक्टूबर 2025 तय की है और पेमेंट की तारीख 7 नवंबर 2025 तय की गई है.