Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

सोना 1.50 लाख पहुंचा, आज 3 हजार रुपए बढ़ा, चांदी भी 9 हजार रुपए बढ़ी

सोना 1.50 लाख पहुंचा, आज 3 हजार रुपए बढ़ा, चांदी भी 9 हजार रुपए बढ़ी
सोना 1.50 लाख पहुंचा, आज 3 हजार रुपए बढ़ा, चांदी भी 9 हजार रुपए बढ़ी

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 6 मई को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3 हजार रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1.48 लाख रुपए पर था।

वहीं, एक किलो चांदी 9 हजार रुपए बढ़कर 2.49 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 2.40 लाख रुपए थी। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।

2026 में सोना अब तक 18 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

इस साल चांदी 19 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 2.49 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।