Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

राज्यपाल की ‘अर्थ ऑवर डे’ में सहभागिता की अपील

राज्यपाल की ‘अर्थ ऑवर डे’ में सहभागिता की अपील
राज्यपाल की ‘अर्थ ऑवर डे’ में सहभागिता की अपील

लोकभवन में शनिवार रात्रि 8.30 बजे से 9.30 बजे तक बंद रहेंगे बिजली उपकरण
जयपुर। अर्थ ऑवर डे (28 मार्च) पर शनिवार को लोकभवन में  रात्रि 8.30 बजे से 9.30 बजे तक सभी गैर-जरूरी विद्युत प्रकाश उपकरण बंद रखे जाएंगे।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आमजन से भी अपील की है कि एक घंटे के लिए गैरजरूरी लाइट्स को बंद रखकर अर्थ ऑवर डे में सभी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि इससे सामूहिक तौर पर ऊर्जा संरक्षण की दिशा में हम सार्थक पहल कर पाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी यह हम सबकी महती पहल होगी।
उल्लेखनीय है कि बिजली बचाने के मकसद से दुनियाभर में विश्व भर में अर्थ ऑवर डे मनाया जाता है। यह अर्थ ऑवर वल्र्ड वाइड फंड का एक अभियान है। इसका मकसद लोगों को बिजली के महत्व के प्रति और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है।