Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

Gold-Silver Price: दीपावली के दिन सोना और चांदी में बड़ी गिरावट, सोना 4143 तो चांदी 11175 रुपये हुई सस्ती

Gold-Silver Price: दीपावली के दिन सोना और चांदी में बड़ी गिरावट, सोना 4143 तो चांदी 11175 रुपये हुई सस्ती
Gold-Silver Price: दीपावली के दिन सोना और चांदी में बड़ी गिरावट, सोना 4143 तो चांदी 11175 रुपये हुई सस्ती

Gold and Silver Price: सोमवार 20 अक्टूबर 2025 को भारत में दीपावली का त्योहार है। आज दीपों के पर्व दीवाली के अवसर पर सोना और चांदी बहुत सस्ते हुए हैं। MCX पर भले ही गोल्ड थोड़ा सा महंगा हुआ है। लेकिन IBJA ने 20 अक्टूबर 2025 के जो सुबह के रेट जारी किए हैं उसमें सोना और चांदी में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। IBJA के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 4144 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी 11175 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। यह गिरावट 17 अक्टूबर के आधार पर आई है। क्योंकि 18 और 19 अक्टूबर को IBJA ने रेट नहीं जारी किए थे। इस दिन सरकारी छुट्टी होने के कारण शनिवार और रविवार को IBJA रेट जारी नहीं करता।
 
दीवाली के दिन यह बहुत बड़ी गिरावट है। गोल्ड और सिल्वर में इतनी बड़ी गिरावट दीवाली के दिन आने से खरीदारों में खुशी का माहौल है।

दीवाली पर सोने की कीमतें ऊँची होने पर भी कई लोग सोना खरीदने के लिए दौड़ पड़ते हैं। दिवाली पर कीमती धातु खरीदना सौभाग्य और समृद्धि से जुड़ा है। इस साल सोने की ऊंची कीमतों के कारण, कई उपभोक्ता हल्के वजन के आभूषण या सिक्के खरीद सकते हैं। हालांकि, आज कीमतें कम होने से लोगों को थोड़ी राहत जरूरी मिली है। आइए विस्तार से सोने और चांदी की कीमतों के बारे में जानते हैं।

 

जयपुर में आज सोने का भाव

आज जयपुर में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,084 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹11,995 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,817 प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।