Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है।

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 3.47 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। 4 घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब 8 बजे आग पर काबू पाया गया। बिल्डिंग के अंदर फंसे 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं।

मृतकों के शव बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर से बरामद किए गए। स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि कुछ शव इतने बुरे तरह जल चुके हैं कि सिर्फ कंकाल बचा है। DNA टेस्ट के बाद ही मृतकों का पता चल पाएगा।

शुरुआती जांच में AC में धमाके के बाद आग फैलने की बात सामने आ रही है। फिलहाल अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है।

इधर, मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए की मदद मिलेगी।

हादसे की 6 तस्वीरें…

हादसे के वीडियो में बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं।

हादसे के वीडियो में बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं।

बिल्डिंग में हर फ्लोर पर दो 4BHK, कुल 8 फ्लैट हैं। इनमें 6 में आग लगी।

बिल्डिंग में हर फ्लोर पर दो 4BHK, कुल 8 फ्लैट हैं। इनमें 6 में आग लगी।

आग की लपटें दूसरे फ्लोर से तीसरे और फिर चौथे फ्लोर तक पहुंच गई।

आग की लपटें दूसरे फ्लोर से तीसरे और फिर चौथे फ्लोर तक पहुंच गई।

आग इतनी भयावह थी कि बिल्डिंग के पीछे का पूरा हिस्सा धुएं से काला हो गया।

आग इतनी भयावह थी कि बिल्डिंग के पीछे का पूरा हिस्सा धुएं से काला हो गया।