Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

तमिलनाडू में बनेगी विजय की सरकार,, CPI, CPI(M), VCK और कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने की घोषणा की,

तमिलनाडू में बनेगी विजय की सरकार,,  CPI, CPI(M), VCK और कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने की घोषणा की,
तमिलनाडू में बनेगी विजय की सरकार,, CPI, CPI(M), VCK और कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने की घोषणा की,

नई दिल्ली। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। खबर है कि थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कगजम (TVK) राज्य में सरकार बनाने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CPI, CPI(M) और VCK विजय की पार्टी को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस ने पहले ही टीवीके को समर्थन देने का एलान कर दिया है। इसी बीच, TVK के कार्यकर्ता और समर्थक चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। अगर यह सभी पार्टियां समर्थन करतीं हैं तो TVK की सीट बहुमत को पार कर लेगी।

राज्यपाल से फिर मिलेंगे विजय

टीवीके चीफ थोड़ी देर में राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे। राज्यपाल के साथ ये उनकी तीसरी मुलाकात होगी। मुलाकात में विजय सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। इससे पहले बुधवार और गुरुवार को विजय अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल से मिल चुके हैं, लेकिन दोनों बैठकें बेनतीजा रहीं।

बहुमत से कितने दूर?

चुनाव में TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें हासिल की हैं, जो बहुमत के आंकड़े 118 से महज 10 कम हैं। गुरुवार को कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन मिलने के बावजूद TVK अभी भी जादुई आंकड़े से दूर थी।

AIADMK के साथ 'रिजॉर्ट पॉलिटिक्स'

उधर, पुडुचेरी के एक रिजॉर्ट में AIADMK नेताओं के साथ TVK की बातचीत चल रही थी। दोनों दलों के बीच गठबंधन या समर्थन को लेकर चर्चा थी, जिससे सियासी हलचल और बढ़ गई। थलापति विजय की पार्टी पहली बार चुनाव लड़ते हुए ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन स्पष्ट बहुमत न होने के कारण गठबंधन की राजनीति अब निर्णायक भूमिका निभाएगी।