बेंगलुरू/वेलूर (दलपतसिंह भायल)। वेलूर के कोनवटम स्थित अरुलमिगु श्री राम मंदिर में शुक्रवार को भव्य महाकुंभाभिषेक महोत्सव श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
महोत्सव के दौरान सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारियों ने भगवान श्रीराम एवं माता सीता की विशेष पूजा-अर्चना की। यज्ञ अनुष्ठान में नवग्रह होमम आयोजित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना के साथ आहुतियां दी गईं।
इसके बाद मंदिर के गोपुरम पर कलश स्थापना कर विधिवत पूजा एवं महाआरती संपन्न की गई। पुजारियों द्वारा श्रद्धालुओं पर पुण्य जल का छिडक़ाव किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष के.वी. जयशंकर, सचिव के. विश्वनाथन, संयोजक डी. राजेशकुमार, वेंगटेशन, स्टालिन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कोनवटम में श्री राम मंदिर का महाकुंभाभिषेक महोत्सव संपन्न
कोनवटम में श्री राम मंदिर का महाकुंभाभिषेक महोत्सव संपन्न