Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
20 मई 2026
Epaper

तिरुमाला में डीके शिवकुमार ने पत्नी उषा संग किए भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन

तिरुमाला में डीके शिवकुमार ने पत्नी उषा संग किए भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन
तिरुमाला में डीके शिवकुमार ने पत्नी उषा संग किए भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन

दैनिक सम्राट संवाददाता
बेंगलुरू (दलपतसिंह भायल)।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को पत्नी उषा शिवकुमार के साथ तिरुमला वेंकटेश्वरा मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि एवं जनता के कल्याण की कामना करने की बात कही।
इस दौरान मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री एवं उनके परिवार का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। दर्शन के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। डीके शिवकुमार ने कहा कि तिरुमाला आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ और उन्होंने प्रदेश में विकास तथा खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की।