इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और रूमर्ड गर्लफ्रेंड मॉडल समरीन कौर के साथ पहली बार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों आपस में बात करते हुए जा रहे थे। इस दौरान फैंस ने उनका वीडियो बना लिया। इसके अलावा पंजाब किंग्स की टीम मुंबई में मैच खेलने गई है। कल (12 अप्रैल) शाम को मॉडल समरीन कौर ने सोशल मीडिया पर मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया की फोटो शेयर की थी।
इसके बाद क्रिकेटर अर्शदीप ने भी माइक टेस्टिंग के बहाने स्नैपचैट पर इसी जगह की स्टोरी शेयर की। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों साथ में ही घूम रहे हैं। वह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस रिश्ते को लेकर अर्शदीप सिंह या समरीन कौर ने अभी औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
उधर, अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि यह अर्शदीप का निजी मामला है। वह उसकी गर्लफ्रेंड या मंगेतर जो भी है, इसमें मीडिया से संबंधित कोई मामला नहीं है। वह किससे शादी करेगा, यह उसका निजी फैसला है।वहीं मां बलजीत कौर ने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर पता नहीं क्या डाल देते हैं, लेकिन इस मामले में कोई सच्चाई नहीं है। जब इस तरह का कुछ होगा, तो सभी के सामने आ जाएगा।
अर्शदीप के कोच जसवंत सिंह ने कहा कि पिछले हफ्ते मेरी अर्शदीप के परिवार के साथ मुलाकात हुई है, लेकिन इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई। अब इस मामले में अर्शदीप ही बता सकता है।
अर्शदीप और समरीन से जुड़े PHOTOS…

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अर्शदीप सिंह और एक्ट्रेस आपस में बात करते हुए दिखे।

अर्शदीप सिंह मॉडल समरीन कौर के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर।
अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया जा रहा है, वह रविवार (12 अप्रैल) का बताया जा रहा है। इसे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर चेकइन के लिए जाते समय शूट किया गया। इसमें दिख रहा है कि अर्शदीप अपना बैग लेकर 3 लोगों के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट के अंदर जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इन 3 लोगों में एक एक्ट्रेस समरीन कौर हैं। उन्होंने साथ में एयरपोर्ट के अंदर तक पैदल यात्रा की। इसके बाद अर्शदीप और समरीन को एकांत में बात करते हुए कैद किया गया। इसी दौरान पंजाब किंग्स की जर्सी पहने एक लड़की इन दोनों के पास पहुंचती है।
वह समरीन से बात करती है और समरीन उसे गले लगकर विदा करती हैं। इस वीडियो पर कैप्शन लिखा गया है- अर्शदीप सिंह विद गर्लफ्रेंड समरीन कौर (गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ अर्शदीप सिंह)।
पंजाब किंग्स के मैच में दिखीं जानकारी के मुताबिक, शनिवार (11 अप्रैल) को जब मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच था, उस समय मॉडल समरीन कौर भी स्टेडियम में मौजूद थीं। उन्होंने वीआईपी बॉक्स में बैठकर मैच देखा। मैच देखते हुए के कुछ फोटो और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए।

शनिवार को हुए मैच के दौरान के ये फोटो समरीन कौर ने सोशल मीडिया स्टोरी पर लगाए।
दोनों ने गुरुद्वारे के फोटो शेयर किए इससे पहले शनिवार दोपहर के समय एक्ट्रेस ने अपने इंस्टग्राम स्टेटस पर एक धार्मिक स्थल की फोटो शेयर की थी। इसके बाद ठीक वही फोटो अर्शदीप सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।