Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
14 अप्रैल 2026
Epaper

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट झटके

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट झटके
गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट झटके

गुजरात टाइटंस ने IPL-19 में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ने रविवार के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुजरात ने 165 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

गुजरात से गिल-बटलर ने फिफ्टी लगाई
165 रन का टारगेट चेज कर रही गुजरात ने मिलीजुली शुरुआत की टीम ने पावरप्ले में एक विकेट पर 52 रन ही बनाए थे। 45 रन के स्कोर साई सुदर्शन का विकेट गंवाने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ मिलकर रन चेज को आसान बनाया। दोनों 58 बॉल पर 84 रन की साझेदारी की। दोनों अर्धशतक भी लगाए।
प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट झटके
लखनऊ की ओर से ऐडन मार्करम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। गुजरात से प्रसिद्ध कृष्णा ने ऐडन मार्करम, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन और मुकुल चौधरी को पवेलियन भेजा। अशोक शर्मा को 2 विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा के खाते में एक-एक विकेट आया।

शुभमन गिल की सीजन में दूसरी फिफ्टी

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने इस सीजन में दूसरी फिफ्टी लगाई है। उन्होंने 34 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। गिल ने 12वें ओवर में आवेश खान की बैक ऑफ लेंथ बॉल पर सिंगल लिया और फिफ्टी पूरी की।

इसी ओवर में जोस बटलर ने आवेश खान की आखिरी तीन बॉल पर लगातार तीन चौके लगाए। इसी के साथ गुजरात ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। आवेश के ओवर से 16 रन आए।