Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

अमित शाह ने बंगाल में जीत पर कहा- गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की सरकार

अमित शाह ने बंगाल में जीत पर कहा- गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की सरकार
अमित शाह ने बंगाल में जीत पर कहा- गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की सरकार

 नई दिल्ली। कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी को दल का नेता चुन लिया गया है। सुवेंदु पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इसके बाद कोलकाता में कर्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, 'सबसे पहले, मैं हाथ जोड़कर बंगाल की जनता के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं। कम्युनिस्ट काल से जो माहौल बना हुआ था, उसे ममता बनर्जी ने और गहरा कर दिया था, और वहां वोट डालना लगभग असंभव था... मैं उस विशाल जीत के लिए बहुत आभारी हूं जो बंगाल की जनता ने BJP और हमारे नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा करके हमें दी है।'

भय मुक्त होगा बंगाल: शाह 

शाह ने आगे कहा, 'हम सभी BJP कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि हम 'सोनार बांग्ला' के लक्ष्य को हासिल करें और बंगाल की जनता की उम्मीदों को पूरा करें। आज कवि गुरु की ये पंक्तियां सच साबित हो रही हैं: 'एक ऐसे बंगाल की राह बन चुकी है, जहां मन भय-मुक्त है और सिर गर्व से ऊंचा है; और बंगाल उसी राह पर आगे बढ़ रहा है।' शाह ने आगे कहा कि आज गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की सरकार है।'

रामकृष्ण-विवेकानंद का बंगाल: शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'हम बंगाल की संस्कृति और परंपरा को विदेशी विचारधाराओं से प्रभावित शासन से मुक्त कराने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, और एक बार फिर रामकृष्ण, विवेकानंद, महर्षि अरविंद और कविगुरु टैगोर की कल्पना वाले बंगाल का निर्माण कर रहे हैं।'

23 में से 20 जिलों में भाजपा नंबर एक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, '23 जिलों में से 20 जिलों में भाजपा नंबर एक पार्टी बनी है एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां हमारा विधायक नहीं हो....मैं भावनीपुर की जनता का बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं सुवेंदु अधिकारी ने गत चुनाव में ममता दीदी को नंदीग्राम में हराया था। मैंने दीदी का एक इंटरव्यू देखा था वह कह रही थी कि मैं इनके गढ़ में लड़ने चली गई और दीदी इस बार सुवेंदु दा ने तो आपको आपके गढ़ में आकर हराया है।'