लेह-लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग के बीच लेह में हिंसा भड़क उठी ! विरोध कर रहे छात्रों की पुलिस और सुरक्षाबलों से झड़प हो गई।
विरोध के रहे छात्र सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वांगचुक पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। मांगें पूरी न करने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने आज बंद बुलाया था। जिसमें हिंसा हुई। सोशल मीडिया पर हिंसा के काफी वीडियो वायरल हो रहे जिनमें CRF की गाड़ी को आग , बीजेपी ऑफिस में आग लगाने को आसानी से देखा जा सकता है!
आपको बता दें कि बीते कुछ समय से इस तरह की कोई यह पहली झड़प नहीं. बुधवार को स्थानीय लोगों ने अपनी मांगों को लेकर लद्दाख बंद का भी आह्वान किया है. हालांकि केंद्र सरकार ने लद्दाख के लोगों की मांगों पर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए 6 अक्टूबर को लद्दाख के प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई है. आज की हड़ताल और झड़पें क्षेत्र में बढ़ते गुस्से और अशांति को दर्शाती हैं.
आपको बता दें कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं.उनके कुछ साथियों को प्रदर्शन के बीच से ही उठाकर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. लद्दाख में ये आंदोलन बीते 15 दिनों से चल रहा है. स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब दो महिला प्रदर्शनकारियों को बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जब इन दोनों प्रदर्शनकारियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया तो सड़क पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने अफरा-तफरी मच गई. इस घटना से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने लेह हिल काउंसिल की इमारत पर भी पथराव शुरू कर दिया. इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई.
प्रदर्शनकारियों की मुख्य रूप से 4 मांगे है
1. लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा
2. कारगिल और लेह अलग लोकसभा सीट
3. 6वी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा
4. सरकारी नौकरी में स्थानीय लोगों की भर्ती
#ladakh #लद्दाख