Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

LIVE: तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 29 लोगों के मारे जाने की आशंका, कई घायल

LIVE: तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 29 लोगों के मारे जाने की आशंका, कई घायल
LIVE: तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 29 लोगों के मारे जाने की आशंका, कई घायल

तमिलनाडु से इस वक्त एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक्टिंग से राजनीति की दुनिया में आए फेमस एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मच गई है. इसमें 29 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह भगदड़ तमिलनाडु के करूर में शनिवार को हुई. जहां विजय की एक रैली में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी. उसी दौरान भगदड़  फिलहाल करूर में स्थिति को कंट्रोल में करने की कोशिश जारी है

 

भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। अचानक से वहां मौजूद लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। इसके बाद अभिनेता विजय ने अपना भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करने लगे। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह जरूरतमंदों की मदद करें और उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाएं।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक बच्ची के गायब होने की जानकारी मिली। इस बच्ची की सुरक्षा के लिए पुलिस एक्टिव हुई। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भीड़ छांटने के लिए लाठी चार्ज की और इसके बाद ही वहां पर भगदड़ मच गई।

 

सीएम स्टालिन ने जताई चिंता


इस घटना के बाद, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का बयान आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए करूर अस्पताल से आई खबरों को चिंताजनक बताया। स्टालिन कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।

स्टालिन ने आगे कहा कि उन्होंने सेंथिल बालाजी, स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम, जिला कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की है। मंत्री अनबिल महेश को भी पास के तिरुचिरापल्ली से सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया था। मुख्यमंत्री ने जनता से चिकित्सा दलों और पुलिस के साथ सहयोग करने का आग्रह किया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री स्टालिन रविवार को करूर जा सकते हैं।