Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

चोर समझकर ससुराल आएं दामाद को गांववालो ने पीटा , भीड़ में ससुर भी था शामिल, पुलिस के सामने हुई पहचान

चोर समझकर ससुराल आएं दामाद को गांववालो ने पीटा , भीड़ में ससुर भी था शामिल, पुलिस के सामने हुई पहचान
चोर समझकर ससुराल आएं दामाद को गांववालो ने पीटा , भीड़ में ससुर भी था शामिल, पुलिस के सामने हुई पहचान

यूपी : बांदा के पुनाहुर गांव में ससुराल आए एक युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा और बंधक बना लिया। भीड़ में युवक का ससुर भी मौजूद था लेकिन वह अपने दामाद को पहचान नहीं पाया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवक चित्रकूट का रहने वाला पप्पू है और वह अपने दोस्त रमेश के साथ अपनी ससुराल आया था। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

पूरा मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना के ग्राम पुनाहुर की बतायी जा रही है। जहां शनिवार देर रात गांव में घूम रहे दोनों युवकों को संदिग्ध समझकर ग्रामीणों ने चोर मानते हुए पकड़ लिया। देखते ही देखते अफवाह फैल गई कि गांव में चोर घुस आए हैं। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ पीटते हुए बंधक बना लिया। पुलिस को सूचना दी।

घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। गांव के लोग सहित छोटे छोटे बच्चे अपने अपने मोबाइल से चोर के रूप में पकड़े गए दोनों लोगों की फोटो खींचने लगे। अंधेरा होने के कारण ससुर भी दामाद को नहीं पहचान पाया , पुलिस के आने बाद मामले का खुलासा हुआ..!

पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वह अपनी ससुराल में मिलने के लिए आए हुए थे, लेकिन अंधेरा होने से वह घर का रास्ता भटक गए। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया युवक वास्तव में अपने ससुराल आया हुआ दामाद निकला। वह अपने साथी के साथ ससुराल पुनाहुर आया हुआ था। ग्रामीणों की गलतफहमी के कारण उसे चोर समझ लिया गया।