सरकार पर बरसे पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा

सरकार पर बरसे पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा

आरजीएचएस योजना की अव्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
जयपुर। जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में आरजीएचएस योजना की व्यवस्थाओं पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सवाल खड़े किए हैं। रघु शर्मा रूटीन जांच के लिए एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे थे। वह आरजीएचएस के तहत एमआरआई कराने गए तो उनको वापस धनंवतरी ब्लॉक जाने के लिए कहा गया।
इस अव्यवस्था से नाराज रघु शर्मा ने पैसे देकर बाहर एमआरआई करवाई। कैशलेस सुविधा नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था की खामियों को उजागर किया।
एसएमएस हॉस्पिटल में रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे थे पूर्व मंत्री दरअसल, 23 मार्च (सोमवार) को पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा एसएमएस हॉस्पिटल में रूटीन जांच के लिए पहुंचे थे। डॉक्टर ने उनको देखने के बाद एमआरआई लिखी। जब वह एमआरआई करवाने पहुंचे तो वहां आरजीएचएस के तहत टीआईडी जनरेट करने के लिए वापस धनंवतरी ब्लॉक जाने के लिए कहा गया, जिससे वे नाराज हो गए।
पूर्व मंत्री ने एसएमएस की व्यवस्थाओं पर खड़े किए सवाल उन्होंने कहा कि वे तो अभी इतने अस्वस्थ नहीं है कि कहीं चल-फिर नहीं सकते, लेकिन कोई दूसरा मरीज जो ट्रॉली पर गंभीर स्थिति में हो या बहुत बुजुर्ग हो, जिसे चलने-फिरने में दिक्कत हो तो क्या उसे भी इसी तरह इधर-उधर लंबे चक्कर काटने पड़ेंगे।
नकद पैसे देकर करवाई जांच इस व्यवस्था से नाराज होकर पूर्व मंत्री ने फिर नकद पैसे देकर एसएमएस हॉस्पिटल के बाहर से जांच करवाई। उन्होंने सोनी एमआरआई सेंटर के पृथ्वीराज रोड स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर पर जाकर 3500 रुपए दिए और वहां जांच करवाई।

21 hours, 26 minutes ago जयपुर