Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

महिला स्टाफ से पीरियड्स का सबूत मांगा, फोटो खींचकर सबूत दो:हरियाणा की यूनिवर्सिटी में सैनिटरी पैड का फोटो खिंचवाकर देखा, हंगामे के बाद सुपरवाइजर सस्पेंड

हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) में 4 महिला कर्मचारियों से पीरियड्स का सबूत मांगा गया। इतना ही नहीं, उनके कपड़े उतरवाकर सैनिटरी पैड की फोटो भी खिंचवाकर देखी गई। हंगामा होने के बाद आरोपी सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया गया है।

पीड़ित महिलाओं ने आपबीती बताते हुए कहा कि दो सुपरवाइजर ने कार्य तेजी से न करने पर हम पर दबाव डाला। जब उन्हें बताया कि महावारी व शारीरिक पीड़ा के कारण उनसे निरंतर तेज काम नहीं हो सकता, तो सुपरवाइजर ने उन्हें प्राइवेट पार्ट्स की फोटो खींच कर दिखाने जैसी शर्मनाक बात कह डाली।

घटना 26 अक्टूबर की है। मामला तब सामने आया, जब महिलाओं ने घटना के फोटो-वीडियो हरियाणा महिला आयोग को भेजे। आयोग ने बुधवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन से सुपरवाइजर को बर्खास्त करने को कहा है।

मना करने पर महिला कर्मचारियों को दी गई गालियां

जब इस बात का विरोध किया तो उन्हें गालियां दी गईं और नौकरी से हटाने की धमकी दी गई। दबाव के चलते वे वाशरूम में जाकर फोटो खींचने को मजबूर हुईं। आरोप है कि इस कार्रवाई का आदेश एक अन्य अधिकारी ने दिया था। महिला कर्मियों ने विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशासन से तत्काल कानूनी एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के जनसंपर्क निदेशक ने स्पष्ट किया है कि कार्यस्थल पर असुरक्षा की किसी भी घटना को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाल ही में विश्वविद्यालय परिसर में हुई घटना संबधित दर्ज एक शिकायत के संदर्भ में, कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से कठोर कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।