Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
10 अप्रैल 2026
Epaper
ब्रेकिंग
ईरान होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों पर 1 डॉलर प्रति बैरल टोल लगाया, ईरान ने होर्मुज में बिछी माइंस से बचने के लिए नया मैप जारी किया, लेबनान में इजराइली हमलों से एक दिन में 254 मौतें ईरान की चेतावनी के बीच नेतन्याहू का बड़ा एलान, 'जारी रहेगा हिज्बुल्लाह पर हमला' सीजफायर पर असमंजस: ईरान ने कहा- हम ट्रिगर पर हाथ रखे रहेंगे और ईरान अपने लेबनानी भाई-बहनों को कभी नहीं छोड़ेगा, ट्रंप ने लेबनान को युद्धविराम से बाहर बताया था धुरंधर फेम सारा अर्जुन को मिली संजय लीला बंसाली की फिल्म, मधुबाला का रोल करेंगी प्ले असम, केरल, पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की वोटिंग, असम में 84.42%, केरलम में 75.01% और पुडुचेरी में 86.92% वोटिंग

‘हम ऐसा समाज देखने चाहते हैं, जहां हर कोई भय से मुक्त हो- पीएम मोदी, पश्चिम बंगाल में 3 चुनावी रैलियों को संबोधित किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

‘हम ऐसा समाज देखने चाहते हैं, जहां हर कोई भय से मुक्त हो- पीएम मोदी, पश्चिम बंगाल में 3 चुनावी रैलियों को संबोधित किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
‘हम ऐसा समाज देखने चाहते हैं, जहां हर कोई भय से मुक्त हो- पीएम मोदी, पश्चिम बंगाल में 3 चुनावी रैलियों को संबोधित किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

बीरभूमि. पीएम मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल में 3 चुनावी रैलियां कीं। उन्होंने बीरभूमि में कहा, ‘हम ऐसा समाज देखने चाहते हैं। जहां हर कोई भय से मुक्त हो। ये मां, माटी और मानुष की बात करते हैं। मां आज रो रही है, माटी पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है और मानुष भयभीत है, डरा हुआ है।’

उन्होंने कहा, ‘गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ऐसा समाज देखना चाहते थे, जहां हर कोई भय से मुक्त हो, लेकिन TMC के महाजंगलराज ने एकदम उल्टा कर दिया। TMC ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान किया था।’

उन्होंने कहा कि आपने TMC पर विश्वास किया था, लेकिन TMC ने बंगाल में बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं हैं। 4 मई के बाद हर गुंडागर्दी का हिसाब लिया जाएगा। बंगाल में अब TMC का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा। बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग है। रिजल्ट 4 मई को आएंगे।

1. हल्दिया में पीएम ने 47 मिनट की स्पीच दी, भाजपा की 6 गारंटियां दीं

  • पहली- भय के माहौल में आज लोगों को बार-बार कानून से मदद मांगनी पड़ती है। लेकिन हमारी सरकार में आपको न्याय मिलेगा। दूसरी- सरकारी सिस्टम जनता के लिए जवाबदेह होगा। तीसरी- घोटाले, दुष्कर्म हर क्राइम की फाइल खुलेगी। चौथी- जिसने भी करप्शन किया है, उसकी जगह जेल में होगी। मंत्री हो या संत्री, जनता का पैसा नहीं खाने देंगे।पांचवी- जो शरणार्थी हैं, उन्हें सम्मान मिलेगा, जो घुसपैठी हैं, उन्हें खदेड़ा जाएगा। छठवीं- सभी सरकारी कर्मचारियों को इस निर्मम सरकार ने भयभीत करके रखा है। मोदी सरकार आपके साथ खड़ी है। सरकार बनते ही यहां 7वां पे कमीशन लागू करवाएंगे। ये हमारी गारंटी है। इसके साथ ही मैं आपको एक और गारंटी भी देता हूं कि अब तक जिन्होंने प. बंगाल को लूटा है, उन सबका हिसाब होगा।
  • मछुआरों के लिए 5 लाख तक का बीमा BJP सरकार ने दिया। बंगाल में भाजपा सरकार बनने से किसानों, मछुआरों और युवाओं सभी को फायदा होगा।TMC ने माताओं-बहनों का जीवन संकट में डाला है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। बेटियां डॉक्टर या इंजीनियर बनने जाएं, लेकिन वहां भी सुरक्षित नहीं हैं।

2. आसनसोल में 37 मिनट की स्पीच दी, कहा- हर गुंडागर्दी का हिसाब होगा

  • 4 मई के बाद यह क्रूर TMC सरकार जाएगी और भाजपा सरकार आएगी। हर गुंडागर्दी का हिसाब लिया जाएगा। TMC हमेशा बलात्कारियों के पक्ष में होती है। एसिड अटैक के मामलों में आज बंगाल सबसे आगे पहुंच गया है।
  • बीते कुछ दशकों में बंगाल ने हर पार्टी पर भरोसा करके देखा है। पहले कांग्रेस फिर लेफ्ट और फिर कांग्रेस। लेकिन ये सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। इन लोगों नो सिर्फ बंगाल को धोखा दिया, उनके सपनों को मिट्टी में मिला दिया और उनके सपनों को कुचल दिया।

3. बीरभूम में 47 मिनट स्पीच दी, कहा- आंसुओं का जवाब 23 और 29 अप्रैल को देंगे

  • ममता बनर्जी की सरकार में SC, ST और OBC समाज की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। TMC सरकार की विदाई बंगाल की युवा शक्ति तय कर रही है। वे आंसुओं का जवाब 23 और 29 अप्रैल को देंगे।
  • बीरभूम में 11 में से 10 विधायक TMC के

    बीरभूम TMC का मजबूत गढ़ माना जाता है। 2021 में बीरभूम जिले की 11 में से 10 सीटों पर TMC जीती थी। यहां ध्रुवीकरण भी एक बड़ा मुद्दा रहा है। बीरभूम में 63% हिंदू और 37% मुस्लिम आबादी है। BJP ने पिछले कुछ सालों में यहां अपना जनाधार बढ़ाया है और अवैध बालू खनन, भ्रष्टाचार और हिंसा जैसे मुद्दों को लेकर TMC को घेर रही है।

    आसनसोल के शहरी इलाकों में BJP मजबूत

    आसनसोल की 7 में से 5 विधानसभा सीटों पर TMC के विधायक हैं। जिले में 75% हिंदू, 21% मुस्लिम और 4% अन्य धर्मों के लोग हैं। लेकिन पिछले एक दशक में यहां वोटिंग पैटर्न काफी बदला है। पिछले 10 सालों में शहरी इलाकों में BJP मजबूत हुई है, जबकि ग्रामीण इलाकों में TMC की पकड़ बनी हुई है।

    हल्दिया में भाजपा का मजबूत, सुवेंद्र अधिकारी का गढ़

    हल्दिया नेता प्रतिपक्ष सुवेंद्र अधिकारी का गृह क्षेत्र है। यह राज्य में BJP के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक है। पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनावों में पूर्वी मेदिनीपुर जिले की 16 में से 8 विधानसभा सीटें जीती थीं। 2024 के आम चुनावों में भी इस जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।