नई दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के भाजपा-आरएसएस की जहरीले सांप से तुलना करने पर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचा। भाजपा ने मांग कि खडग़े के भडक़ाऊ बयानों को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। दरअसल 6 अप्रैल को असम में एक रैली को संबोधित करते हुए खडग़े ने कहा था कि अगर आप नमाज पढ़ रहे हैं और जहरीला सांप आ जाए तो नमाज छोडक़र उसे मारना है, यह कुरान में कहा गया है। यह आरएसएस और बीजेपी जहरीले सांप हैं इनको नहीं मारेंगे तो आप बचेंगे नहीं। खडग़े के इस बयान पर अमित शाह ने मंगलवार को ही पलटवार किया था। शाह ने असम में एक रैली में कहा था कि जनता इस बयान का जवाब वोट से देगी और 9 अप्रैल के बाद कांग्रेस दूरबीन से भी नजर नहीं आएगी।
भाजपा-आरएसएस को जहरीला सांप कहने पर खडग़े के खिलाफ शिकायत, भाजपा ने चुनाव आयोग से एफआईआर की मांग की
भाजपा-आरएसएस को जहरीला सांप कहने पर खडग़े के खिलाफ शिकायत, भाजपा ने चुनाव आयोग से एफआईआर की मांग की