पीएम मोदी ने प.बंगाल के कूचबिहार में चुनावी सभा को किया संबोधित
कूचबिहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी सभा में कहा कि टीएमसी के पापों का घड़ा भर चुका है और अब जनता बदलाव चाहती है। चुनाव के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा- 1905 में मजहबी ताकतों ने बंगाल में लाल इश्तेहार जारी किया था, जिसके बाद हिंदुओं का नरसंहार हुआ था। टीएमसी उसी की याद दिलाना चाहती है। ये खास मजहब के लोग बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि टीएणसी शासन में लोकतंत्र कमजोर हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं की अनदेखी की जा रही है।
मोदी की स्पीच की बड़ी बातें
एक ओर टीएमसी के करप्शन का भय है तो दूसरी तरफ विकास को रफ्तार देने वाली भाजपा का भरोसा है। एक और टीएमसी के घुसपैठ कराने का भय है तो दूसरी ओर घुसपैठियों को भगाने वाली भाजपा पर भरोसा है।
तृणमूल कांग्रेस की सरकार में बंगाल की डेमोग्राफी में भयंकर बदलाव आया है। इन घुसपैठियों को टीएणसी का समर्थन है। हमारी सरकार उन्हें चुन-चुनकर बाहर कर रही है।
हिमंत सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री: राहुल गांधी
असम के हिमंत भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, वे सिर्फ नफरत फैलाते हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिमंत को माफी मांगने पर भी नहीं बख्शा जाएगा। वे इस तरह इसलिए बात करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ उन्हें जेल में डालने वाले हैं। तब उन्हें असम की जनता और कांग्रेस नेताओं से माफी मांगनी पड़ेगी। कांग्रेस की विचारधारा ज़ुबीन गर्ग जैसी है, जिन्होंने असम के लोगों को एकजुट करने का काम किया।
कूचबिहार जिले में कुल 9 विधानसभा सीटें हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 6 और सीएमटी ने 3 सीटें जीती थीं। वहीं, कूचबिहार लोकसभा सीट फिलहाल टीएमसी के पास है। बांग्लादेश से सटे होने के कारण यहां एनआरसी और घुसपैठ जैसे मुद्दे प्रभावी रहते हैं।
चुनाव के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: मोदी
चुनाव के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: मोदी