Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

चैत्र नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब, चावण्ड माता धाम बना श्रद्धालुओं का केंद्र

चैत्र नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब, चावण्ड माता धाम बना श्रद्धालुओं का केंद्र
चैत्र नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब, चावण्ड माता धाम बना श्रद्धालुओं का केंद्र

प्राचीन मंदिर की महिमा, दूर-दराज से पहुंच रहे भक्त
जमवारामगढ़ (अंकिता शर्मा)। क्षेत्र में स्थित प्राचीन चावण्ड माता मंदिर अपनी आस्था और चमत्कारिक मान्यताओं के कारण पूरे राजस्थान में विशेष पहचान रखता है। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर यहां श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। मान्यता है कि माता जी की आज भी साक्षात सवारी आती है, जिसे देखने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दूर-दराज से भक्त पहुंचते हैं। भक्तों में गहरी आस्था, प्रसादी का विशेष महत्व
मंदिर में आने वाले श्रद्धालु माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और इसके बाद भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं। भक्तों का मानना है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना यहां पूर्ण होती है, जिससे इस धाम की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। दुर्गा अष्टमी पर भव्य मेले का आयोजन चैत्र नवरात्र के दौरान विशेष रूप से दुर्गा अष्टमी के दिन यहां विशाल मेले का आयोजन होता है। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं और धार्मिक वातावरण के बीच मेले का आनंद उठाते हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का संगम चावण्ड माता मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यहां लगने वाला मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवंत करता है। नवरात्र के इन दिनों में पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग जाता है।