तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्ध विराम समझौते से इजरायल नाखुश है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल को वार्ता से बाहर रखा गया था और इसे अंतिम रूप देने का काम उसके परामर्श के बिना हुआ था। अमेरिका और ईरान ने दो सप्ताह के युद्ध विराम की घोषणा की। जिसमें ईरान होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने, संभावित रूप से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बहाल करने पर सहमत हुआ।
युद्धविराम में लेबनान शामिल नहीं: नेतन्याहू
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सार्वजनिक रूप से ईरान के साथ युद्धविराम के अमेरिका के फैसले का समर्थन किया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इसमें लेबनान शामिल नहीं है। नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, इजरायल ईरान के खिलाफ हमलों में दो सप्ताह के लिए निलंबित करने के राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले का समर्थन करता है। हालांकि अगले पोस्ट में उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इजरायल से कहा है कि वह आगामी वार्ता में अमेरिका, इजरायल और इजरायल के क्षेत्रीय सहयोगियों द्वारा साझा किए गए इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
दो सप्ताह के युद्धविराम में लेबनान शामिल नहीं है।
ट्रंप ने किया इजरायल के सैन्य अभियान का समर्थन ट्रंप ने लेबनान में इजरायल के चल रहे सैन्य अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच हालिया युद्धविराम समझौते में हिजबुल्लाह को शामिल नहीं किया गया, जिसने पश्चिम एशिया में संघर्ष को दो सप्ताह के लिए रोक दिया।