Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

जयपुर में खाद्य पदार्थों में हो रही जबरदस्त मिलावट, अब 700 किलो नकली पनीर पकड़ा, स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़

जयपुर में खाद्य पदार्थों में हो रही जबरदस्त मिलावट, अब 700 किलो नकली पनीर पकड़ा, स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़
जयपुर में खाद्य पदार्थों में हो रही जबरदस्त मिलावट, अब 700 किलो नकली पनीर पकड़ा, स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़

जयपुर। जयपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जवाहर नगर थाना पुलिस ने शनिवार को 700 किलो से ज्यादा नकली पनीर बरामद किया है। महज 5 दिनों में यह दूसरी छापेमार कार्रवाई है, जिसके बाद मौके पर खाद्य विभाग की टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है।

जवाहर नगर थाना पुलिस ने यह पनीर बाजार में सप्लाई होने से पहले ही टीला नंबर 1 पर कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद मिलावटी पनीर बेचने वालों में हड़कंप मच गया।

जवाहर नगर थाना प्रभारी महेशचंद्र ने बताया कि ये पनीर जवाहर नगर टीला नंबर 1 स्थित राजेश डेयरी पर पहुंचा था। मुखबिर की सूचना मिली थी कि इलाके में नकली पनीर सप्लाई होने वाला है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने राजेश डेयरी पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान यहां पिकअप जिसके नंबर RJ 14 GL 0796 से भारी मात्रा में पनीर लाया गया था।

सीएमएचओ फर्स्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, टीम ने सैंपल लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 5 दिन पहले जवाहर नगर थाना पुलिस ने नकली मावे के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। जवाहर नगर थाना इलाके में शांति पथ स्थित ‘क्वालिटी पनीर सेंटर’ पर पिकअप से नकली पनीर और घी उतारा जा रहा था। नकली घी ड्रमों में भरा हुआ था। पनीर को छोटे-छोटे बॉक्स में बर्फ में छुपाकर रखा हुआ था।

इस पूरी कार्रवाई में एडीसीपी आलोक सिंघल और एसीपी लक्ष्मी सुथार का सुपरविजन रहा। वहीं थाना प्रभारी महेशचंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में कॉन्स्टेबल अशोक, धर्मपाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। फिलहाल मौके पर जांच और कार्रवाई जारी है।

बता दें कि पांच दिन पहले रविवार रात करीब 9 बजे गश्त के दौरान एक संदिग्ध पिकअप दिखाई दी। इस गाड़ी से क्वालिटी पनीर सेंटर पर पनीर उतारा जा रहा था। जांच करने पर 11 कंटेनर (बॉक्स) मिले थे। इनमें प्रत्येक में करीब 80-90 किलो पनीर भरा हुआ था। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में घी और क्रीम भी मिली।

इससे पहले भी होली के दौरान टीला नंबर-1, जवाहर नगर में पहले भी करीब 250 किलो नकली मावा-पनीर पकड़ा गया था। इसके बाद से क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही थी। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि इन नकली उत्पादों को बाजार में असली बताकर बेचा जा रहा था।