Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अश्लील और अपमानजनक वीडियो प्रसारित करने के मामले में FIR दर्ज

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अश्लील और अपमानजनक वीडियो प्रसारित करने के मामले में FIR दर्ज
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अश्लील और अपमानजनक वीडियो प्रसारित करने के मामले में FIR दर्ज

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील और अपमानजनक वीडियो प्रसारित किए जाने के मामले में कोलकाता के शेक्सपियर सरणी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई की है।

शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो प्रसारित हुए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणियां की गई हैं।

आरोप है कि इन वीडियो को जानबूझकर प्रसारित किया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि वीडियो में की गई टिप्पणियां न केवल अश्लील और अपमानजनक हैं, बल्कि इससे सांप्रदायिक तनाव और हिंसा भडक़ने की भी आशंका है। मामले में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कुल 16 धाराएं लगाई गई हैं।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो के स्रोत तथा प्रसार की कड़ी तलाश कर रही है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।