Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

मण‍िपाल यून‍िवर्स‍िटी में इंजीनियर की छात्रा ने क‍िया सुसाइड, बिहार की थी छात्रा

मण‍िपाल यून‍िवर्स‍िटी में इंजीनियर की छात्रा ने क‍िया सुसाइड, बिहार की थी छात्रा
मण‍िपाल यून‍िवर्स‍िटी में इंजीनियर की छात्रा ने क‍िया सुसाइड, बिहार की थी छात्रा

जयपुर ग्रामीण के बगरू स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना हुई. यहां इंजिनियर की द्वितीय वर्ष की छात्रा सीओना ने गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में हफ़रा तफरी मच गई, और तुरंत कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची बगरू थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से अहम साक्ष्य जुटाए.

घटना की जानकारी पर बगरू एसीपी हेमेंद्र शर्मा और थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा टीम सहित मौके पर पहुंचे। छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड किया था। शव को फंदे से उतारकर एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। छात्रा के परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और मोबाइल, डायरी, लेपटॉप और अन्य सबूतों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।