Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

सर्वदलीय बैठक: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलायाप्रदेशवासियों को भरोसा

सर्वदलीय बैठक: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलायाप्रदेशवासियों को भरोसा
सर्वदलीय बैठक: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलायाप्रदेशवासियों को भरोसा

कहा- चिंता नहीं, सतर्कता जरूरी, कालाबाजारी पर होगी ठोक कार्रवाई

जयपुर। प्रदेश की मौजूदा स्थिति को लेकर आयोजित सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि वर्तमान परिस्थितियां न तो केंद्र सरकार, न ही राज्य सरकार और न ही किसी राजनीतिक दल के कारण उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सभी जिला कलेक्टरों को स्थिति की मॉनिटरिंग के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं, ताकि किसी प्रकार की कमी या अव्यवस्था न हो।
उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, बल्कि सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है। यह समय सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का है, जिसमें सरकार के साथ-साथ आम नागरिकों की भी अहम भूमिका है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार जनता को जागरूक करेगी और अवैध भंडारण तथा कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार वैकल्पिक संसाधनों और व्यवस्थाओं को भी मजबूत करे।
इस दौरान विधायक रामकेश मीणा, राजेंद्र पारीक, श्रीचंद्र कृपलानी, सुभाष गर्ग, मनोज नयांगली और अशोक कोठारी ने भी महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। वहीं जोगाराम पटेल, थावरचंद और जोगेश्वर गर्ग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

राजस्थान को केंद्र से बड़ी राहत, 10 प्रतिशत अतिरिक्त कमर्शियल गैस आवंटन
प्रदेश में आवश्यक ईंधन आपूर्ति को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने राजस्थान को 10 प्रतिशत अतिरिक्त कमर्शियल गैस का आवंटन बढ़ा दिया है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था और मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पहले ही केंद्र से अतिरिक्त आवंटन की मांग की थी, जिस पर सकारात्मक निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में गैस, पेट्रोल और डीज़ल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पूरी तरह निश्चिंत रहें। सरकार पूरी तरह सजग है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।