कोटा, नागौर, डीडवाना-कुचामन में ओले गिरे, फसलों को हुआ नुकसान, बिजली गिरने से तीन लोग झुलसे

कोटा, नागौर, डीडवाना-कुचामन में ओले गिरे, फसलों को हुआ नुकसान, बिजली गिरने से तीन लोग झुलसे

राजस्थान में मंगलवार को बारिश के साथ ओले गिरे। जोधपुर, अजमेर, चूरू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ। इस समय गेहूं, सरसों और चने की फसलें कटाई के करीब है।

वहीं श्रीगंगानगर में बिजली गिरने से मौसी समेत दो बच्चे झुलस गए। उनको बीकानेर के हायर सेंटर रेफर किया है।

प्रदेश में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अप्रैल के पहले सप्ताह में भी रहेगा। इससे पहले सोमवार (30 मार्च) को इस सिस्टम का सबसे अधिक प्रभाव रहा।

कोटा, नागौर, डीडवाना-कुचामन में ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम के इस बदलाव से दिन के तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

सीकर के फतेहपुर में मंगलवार को बारिश के साथ ओले गिरे।

सीकर के फतेहपुर में मंगलवार को बारिश के साथ ओले गिरे।

श्रीगंगानगर में मंगलवार को मौसम बदला और बारिश-ओलावृष्टि हुई।

श्रीगंगानगर में मंगलवार को मौसम बदला और बारिश-ओलावृष्टि हुई।

कोटा में 20MM से ज्यादा बरसात

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में हवा के साथ तेज बरसात हुई। दिन में सबसे ज्यादा बारिश कोटा में 20MM रिकॉर्ड हुई। वहीं, अलवर के कोटकासिम में 5MM और टपूकड़ा में 3MM बारिश रिकॉर्ड हुई।

वहीं, नागौर, डीडवाना-कुचामन जिलों में देर रात हुई बरसात और ओले गिरने से कटने के लिए तैयार फसल खराब हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नागौर के धनारी कलां, ढेहरू, डेगाना के सांजू, चुई ओले गिरे हैं।

वहीं, डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना क्षेत्र में मनाना, गच्छीपुरा क्षेत्रों में ओले-बारिश से नुकसान हुआ है।

नागौर के डेगाना के कई गांवों में सोमवार देर रात बारिश के साथ ओले गिरने से ईसबगोल की फसल खराब हो गई।

नागौर के डेगाना के कई गांवों में सोमवार देर रात बारिश के साथ ओले गिरने से ईसबगोल की फसल खराब हो गई।

पारा 6 डिग्री तक गिरा, गर्मी से राहत

आंधी-बारिश होने से मौसम में जो बदलाव हुआ, उससे गर्मी कम हो गई। सीकर, चूरू, पिलानी, जयपुर, फतेहपुर, झुंझुनूं, अलवर, कोटा समेत कई शहरों में सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 2 से 6 डिग्री तक गिर गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान कोटा और चित्तौड़गढ़ में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अप्रैल की बारिश के साथ होगी शुरुआत

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार (31 मार्च) को सीकर, झुंझुनूं सहित 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, राजस्थान में एक्टिव वेदर सिस्टम का असर अप्रैल में भी रहेगा। पहले सप्ताह में बारिश की संभावना है। हालांकि, दो-तीन दिन में इस सिस्टम का असर कम होने लगेगा। इसके बाद गर्मी बढ़ेगी।

 

खैरथल-तिजारा में ओले गिरे

खैरथल-तिजारा जिले के कोटकासिल और तिजारा क्षेत्र में मंगलवार शाम बरसात हुई। इस दौरान 20 मिनट तक ओले गिरे, जिससे खेतों में ओलों की चादर बिछ गई और किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

 

बिजली गिरने से परिवार के 3 झुलसे

श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में गांव 20 एलएम में मंगलवार को बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चे झुलस गए। इनमें डेढ़ साल का सन्नी, ढाई साल का इशांत और 15 साल की मौसी लक्ष्मी शामिल हैं। तीनों को घड़साना के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

जोधपुर के लूणी में बारिश

जोधपुर के लूणी में आज सुबह मौसम बदला और बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश-ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई।

सीकर में बारिश

सीकर के फतेहपुर कस्बे में दोपहर को बारिश हुई है। यहां बारिश होने के साथ ओले भी गिरे।

5 hours, 55 minutes ago राजस्थान