Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

देश के विकास में भाजपा कार्यकर्ता की अहम भूमिका: कैलाश सोनी

देश के विकास में भाजपा कार्यकर्ता की अहम भूमिका: कैलाश सोनी
देश के विकास में भाजपा कार्यकर्ता की अहम भूमिका: कैलाश सोनी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय  एकात्म मानवबाद के प्रेरणा स्त्रोत थे: धीर सिंह जादौन 
धौलपुर (दीपू वर्मा)। भारतीय जनता पार्टी कोठी मंडल धौलपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन हुआ। भाजपा कोठी मण्डल अध्यक्ष हेम सिंह बघेला, मुख्य अतिथि कैलाश सोनी, मुख्य वक्ता धीर सिंह जादौन, पूर्व मंडल अध्यक्ष विशाल सिंघल एवं महिला मोर्चा जिला संयोजक कल्पना शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीपपराजवलित एवं फूलमाला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 
प्रशिक्षण महाअभियान को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता धीर सिंह जादौन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानवबाद के प्रेरणा स्त्रोत थे उन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन के लिए समर्पित कर दिया हमें उनके जीवन से पप्रेरणा ले कर संगठन के लिए कार्य करना चाहिए।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सोनी ने कहा कि देश के विकास में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की अहम भूमिका है देश के विकास में सदा अग्रणी रहा है इसका उदाहरण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जिनके नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है। 
प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ शिवचरण सिंह कुशवाह, महिला मोर्चा जिला संयोजक कल्पना शर्मा, कोठी मंडल अध्यक्ष हेम सिंह बघेला,शशि त्यागी,पूर्व शहर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश कोली, विशाल सिंघल, नेहा राघव परमार,दिग्विजय सिंह राजावत, रामकुमार कुशवाह, अनमोल बसल भगवान बघेलाउदित हुंडावाल,ने संबोधित किया।प्रशिक्षण महाअभियान का संचालन पूर्व शहर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने किया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता कोठी मंडल अध्यक्ष हेम सिंह बघेला ने की एवं सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण महाअभियान में पधारने पर आभार व्यक्त किया।
प्रशिक्षण महाअभियान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं प्रत्याशी डॉ शिवचरण सिंह कुशवाह, दिग्विजय सिंह राजावत,पूर्व मंडलराजू सेन,अध्यक्ष विशाल सिंघल, जिला संयोजक कल्पना शर्मा, शशि त्यागी, ओम प्रकाश कोली, सुभाष पचौरी, रामकुमार कुशवाह, मुकेश कुलश्रेष्ठ, लक्ष्मण सिंह कोली, रविन्द्र कुमार गर्ग, मनु हुंडावाल, पिंटू सिंह राणा, महावीर गर्ग, दुर्गेश श्रीवास्तव,श्याम लाल सोनी, भीकम सिंह बघेला, रजनी, ममता, विश्वा देवी, मुन्नी देवी, भूरू देवी मीरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।