Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
11 अप्रैल 2026
Epaper

पश्चिम बंगाल में चुनावी अमित शाह की चुनावी रैली- बोले, नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे महिलाओं को, सरकारी कर्मचारियों को 45 दिन में सातवां वेतनमान देने की घोषणा की

पश्चिम बंगाल में चुनावी अमित शाह की चुनावी रैली- बोले, नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे महिलाओं को, सरकारी कर्मचारियों को 45 दिन में सातवां वेतनमान देने की घोषणा की
पश्चिम बंगाल में चुनावी अमित शाह की चुनावी रैली- बोले, नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे महिलाओं को, सरकारी कर्मचारियों को 45 दिन में सातवां वेतनमान देने की घोषणा की

कोलकाता/चेन्नई. गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के देबरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ममता बनर्जी बंगाल के लोगों की चिंता नहीं करती हैं। उन्हें बस भतीजे अभिषेक बनर्जी को अगला सीएम बनाने में दिलचस्पी है।

उधर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नॉर्थ 24 परगना के टेंटुलिया में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा- सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन BJP पर नहीं।

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी का घोषणा पत्र यानी 'भरोसे का पत्र' जारी किया। इसमें महिलाओं को ₹3 हजार महीना, युवा बेरोजगारों को ₹3 हजार महीना की मदद, पहले 6 महीने में UCC लागू करना और सरकारी कर्मचारियों को 45 दिन में सातवां वेतनमान देने की घोषणा की गई।

शाह बोले- भाजपा बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कराना चाहती है

देबरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, पिछले 15 सालों से ममता बनर्जी ‘मा, माटी, मानुष’ के नारे के साथ आती रही हैं लेकिन हमारे युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ा है और लोगों को तकलीफें उठानी पड़ी हैं। किसानों को भी परेशान होना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कराना चाहती है, जबकि ममता बनर्जी उन्हें बचाना चाहती हैं। ममता दीदी, आप जो चाहें कर लें, हम हर घुसपैठिये की पहचान करेंगे और उन्हें बंगाल से बाहर निकाल देंगे।

भाजपा नेता बोलीं- टीमएसी तुष्टीकरण की राजनीति करती है

BJP नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा- TMC का एकमात्र मकसद मुसलमानों के वोटों को एकजुट करना है। वे केवल तुष्टीकरण की राजनीति करके ही चुनाव जीतते हैं। पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यक TMC पर भरोसा नहीं करते। वे TMC को वोट नहीं देंगे।

शाह बोले- नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे

  • मोदी सरकार प्रयास कर रही है, लेकिन बंगाल सरकार बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दे रही है। हम नदी-नालों की पेट्रोलिंग की वैज्ञानिक व्यवस्था करेंगे। सभी सरकारी पद परमानेंट कराने का काम करेंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि करोड़ों के घोटाले, जो पहले हुए हैं, वे न हों। पारदर्शिता के साथ युवाओं को नौकरी मिले, इसके लिए योजना बनाएंगे।
  • उन्होंने कहा कि भारत सरकार की जिन योजनाओं का ममता बनर्जी ने कबाड़ा किया है, उन्हें पुनर्जीवित करने का काम करेंगे। कोलकाता के विकास के लिए योजना लाएंगे, ताकि यह देश की सांस्कृतिक और औद्योगिक राजधानी बन सके।
  • पुलिस बल समेत राज्य की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे। 75 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। हर मंडल में महिला थाना और महिला डेस्क बनाई जाएगी। हम ऐसे बंगाल का निर्माण करेंगे कि किसी मुख्यमंत्री को यह बयान न देना पड़े कि महिला को इतनी रात में बाहर निकलने की जरूरत क्या थी।
  • गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए और 6 पोषण किट दी जाएंगी। राज्य संचालित बसों में सभी महिलाओं को मुफ्त यात्रा भाजपा सुनिश्चित करेगी। कोलकाता मेट्रो का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया जाएगा। एक ही साल में 61 रेलवे प्रोजेक्ट को जमीन देकर यह तय करेंगे कि ये रेल परियोजनाएं विकास की धुरी बनें।
  • सरकारी जमीन से कब्जे 200 दिन में हटाए जाएंगे। वैज्ञानिक कार्यक्रम बनाकर घुसपैठियों को हटाने का काम करेंगे। सिंडिकेट को खत्म करके उद्योग लगाने वालों को पहले 100 दिन में मदद मुहैया कराएंगे। राज्य में 4 नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाई जाएंगी। हल्दिया पोर्ट का डेवलपमेंट किया जाएगा। MSME के लिए बंगाल सरकार निगम बनाकर मदद करेगी।
  • बंगाल के लिए शाह की घोषणाएं
  • कैंसर की स्क्रीनिंग और हर प्रसूता को डिलीवरी के समय अस्पताल में सुविधाएं मिलेंगी।
  • पहले 6 महीने में कॉमन सिविल कोड (UCC) लागू करेंगे। सभी नागरिकों के लिए एक ही कानून हो, यह सुनिश्चित करेंगे।
  • बंगाल की सीमा गो-तस्करी का जरिया बनी है। हम घुसपैठ को रोकेंगे और गो-तस्करी पर रोक लगाएंगे।
  • बेरोजगार युवाओं को ₹3 हजार मासिक सहायता दी जाएगी।
  • TMC के भ्रष्टाचार के लिए श्वेत पत्र जारी करेंगे। जिन लोगों ने सरकार की पाई-पाई खाई है, उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
  • कानून और व्यवस्था के लिए जारी श्वेत पत्र में दो हिस्से होंगे। पहले हिस्से में बताएंगे कि कानून व्यवस्था को किस तरह पाताल तक पहुंचाया गया, दूसरे हिस्से में बताएंगे कि इसे कैसे सुधारा जाएगा।
  • महिला सुरक्षा के लिए एक अलग स्क्वॉड बनाया जाएगा।
  • धान, आलू और आम की खेती के लिए किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, इसके लिए योजना लाएंगे।
  • ₹3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी करेंगे, ताकि किसानों को सस्ते दाम में न बेचना पड़े।
  • पहले 100 दिन में रोडमैप जारी करेंगे। जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और योजनाओं के जरिए बंगाल का विकास करेंगे।
  •  
  • शाह बोले- हम बंगाल के सपने को साकार करेंगे

    शाह ने कहा कि गुरुदेव की जन्म जयंती के आसपास ही भय के कोहरे से बाहर आकर भरोसे का शासन स्थापित करेगी।15 साल का बुरा सपना एक तरह से हर प्रकार के संकट का परिचायक रहा। हमारा संकल्पपत्र बंगाल के विकास का रास्ता खोलेगा।

    जहां मन भययुक्त न हो सिर गर्व से ऊंचा हो गुरुदेव की इस भूमि को हम साकार करेंगे। बंगाल की जनता की नया रास्ता ढूंढेगी। ये भरोसा कानून के राज, रोजगार सोनार बांगला के निर्माण का है।

    इसके आधार पर हम इस चुनाव में रचनात्मक रूप से जाना चाहते हैं। हमें भरोसा है बंगाल की जनता हमें मौका जरूर देगी। जैसा हमने संकल्पपत्र में बताया है कि हम जनता के भरोसे के आधार पर हम इसे साकार करेंगे।