Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
11 अप्रैल 2026
Epaper

वृंदावन में 32 पर्यटकों से भरा स्टीमर यमुना नदी में पलटा, 10 पर्यटकों की डूबने से मौत, सभी पर्यटक पंजाब से

मथुरा. मथुरा के वृंदावन में 32 पर्यटकों से भरा स्टीमर यमुना नदी में पलट गया। हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष हैं। स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे।

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से ढाई किमी की दूरी पर है। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना आ गई है।

स्थानीय 50 गोताखोर भी सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। घायलों को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका फ्री इलाज होगा। गाजियाबाद से NDRF की टीम भी वृंदावन आ गई है।

डीआईजी शैलेश पांडेय ने बताया, पर्यटक 2 स्टीमर में सवार थे। एक पलट गया, जिस पर 32 लोग सवार थे। 10 लोगों की मौत हुई है। 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 3 से 5 लोगों के अभी लापता होने की सूचना है। रेस्क्यू टीम लगातार सर्च कर रही हैं। 

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। मांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर मोटर बोट पलट गई। इसमें पंजाब के मोंगा, मुक्तेश्वर और लुधियाना से आए कुल 32 लोग सवार थे। इनके जत्थे में करीब 150 लोग शुक्रवार सुबह नौ बजे वृंदावन पहुंचे थे।

पर्यटक मनोहर लाल ने बताया- हम सभी जगराओं (लुधियाना) से आए हैं। तेज हवा चल रही थी। यमुना नदी के बीच में स्टीमर अचानक तेज हवा से डगमगाने लगा। स्पीड भी बढ़ गई। तभी स्टीमर पीपा पुल से टकराकर पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी जगह स्टीमर पलटा है। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी जगह स्टीमर पलटा है। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

पुलिस गोताखरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रही है।

पुलिस गोताखरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रही है।