कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर गुजरात के जामनगर में भव्य सेलिब्रेशन हो रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड समेत उद्योग जगत की कई हस्तियां जामनगर पहुंच चुकी हैं।
अनंत ने गुरुवार को जामनगर में गो सेवा की। एक लाख से ज्यादा गायों को छप्पन भोग लगाया। जामनगर के आसपास के गांवों में भोज का आयोजन किया गया था। भोज में आई महिलाओं को साड़ियां गिफ्ट में दी गईं। जामनगर के गांवों में बच्चों को स्कूल किट बांटी गई। इसके अलावा अनंत अंबानी ने देश के कई बड़े मंदिरों को करोड़ों का दान दिया है
सलमान खान ने अनंत अंबानी के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, सबसे निस्वार्थ, सबसे दयालु इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणा, मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं।


सलमान, अनंत को गले लगाते नजर आए। इस दौरान अनंत हंसते हुए दिखाई दिए।
अनंत के लिए एक और पोस्ट में सलमान ने लिखा, ये बात सुन लो, अगर याददाश्त कमजोर है तो लिख लो… ये आदमी देश को भी आगे ले जाएगा। मेरे छोटे भाई अनंत लंबी उम्र जिएं… दिल और दिमाग से असली अंबानी अनंत अंबानी… एकदम साफ दिल वाला इंसान।


सलमान खान अनंत को पीछे से पकड़कर मजाकिया अंदाज में पोज देते दिखे।
शाहरुख खान ने भी दी बधाई
शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, अनंत अंबानी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं… आप ऐसे ही अच्छे काम करते रहें और हमेशा सही और सकारात्मक चीजों के साथ खड़े रहें। आपका काम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाता रहे। भगवान आपको हमेशा अच्छी सेहत और खुशियां दे।

भोज में शामिल हुईं सभी महिलाओं को साड़ियां गिफ्ट की गईं।

गुजरात के गिरनार के पारसधाम में गायों को छप्पन भोग दिया गया।

जामनगर के आसपास के गांवों में बच्चों को किताबें और स्कूल बैग बांटे गए।

मुंबई के कई इलाकों में राशन बांटा गया।

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लेजर लाइट से अनंत को शुभकामनाएं दी गईं।

पत्नी राधिका मर्चेंट ने किस कर अनंत अंबानी को बर्थडे विश किया।

रणवीर सिंह गुरुवार को ही जामनगर पहुंच गए थे।

शाहरुख खान फैमिली के साथ जामगर पहुंचे।