Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
13 मई 2026
Epaper

आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स टीम के अब नए मालिक  मित्तल फैमिली, आरआर 15,660 करोड़ रुपए में बिकी

आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स टीम के अब नए मालिक  मित्तल फैमिली, आरआर 15,660 करोड़ रुपए में बिकी
आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स टीम के अब नए मालिक  मित्तल फैमिली, आरआर 15,660 करोड़ रुपए में बिकी

नई दिल्ली। आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को दुनिया के नंबर वन स्टील कारोबारी लक्ष्मी निवास मित्तल और आदित्य मित्तल ने खरीद लिया है। सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला भी इसमें पार्टनर हैं। इस डील की अनुमानित एंटरप्राइज वैल्यू करीब 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 15,660 करोड़ रुपए) बताई जा रही है। यह आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी डील है।
डील पूरी होने के बाद मित्तल परिवार के पास राजस्थान रॉयल्स की लगभग 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि अदार पूनावाला करीब 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ साझेदार बने रहेंगे। वहीं, बाकी 7 प्रतिशत हिस्सेदारी मनोज बडाले और अन्य मौजूदा निवेशकों के पास रहेगी।
इससे पहले 28 मार्च को पीटीआई ने सोर्स के हवाले से बताया था कि भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कॉन्सोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स को 1.63 बिलियन डॉलर यानी करीब 15,289 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। बाद में यह सौदा नहीं हो सका। पीटीआई का कहना है कि कॉन्सोर्टियम सौदे से पीछे हट गया है।
सौदा सितंबर 2026 
तक पूरा होगा
राजस्थान रॉयल्स अब केवल आईपीएल टीम तक सीमित नहीं रही है, बल्कि एक ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बन चुकी है। इस सौदे में केवल आईपीएल टीम ही नहीं, राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक वाली दक्षिण अफ्रीका की पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन लीग की बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल हैं।
हालांकि यह डील अभी नियामक मंजूरियों पर निर्भर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और अन्य संबंधित संस्थाओं की स्वीकृति के बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। अनुमान है कि सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद यह सौदा सितंबर 2026 तक पूरा हो सकता है। नए मालिकाना स्ट्रक्चर में लक्ष्मी एन. मित्तल, आदित्य मित्तल, वनिशा मित्तल-भाटिया, अदार पूनावाला और मनोज बडाले बोर्ड में शामिल होंगे। बडाले अपने अनुभव से पुराने और नए मैनेजमेंट के बीच संतुलन बनाएंगे।