Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
5 अप्रैल 2026
Epaper
ब्रेकिंग
ISIS के 'जिहादी मॉड्यूल' का भंडाफोड़, सीरिया-पाकिस्तान सहित इन देशों से जुड़े तार बेमौसम बारिश के फसलों को नुकसान, केंद्र सरकार ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट, एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा आईपीएल-2026- लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, पंत ने खेली कप्तानी पारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बरेली में की प्रेस कॉन्फ्रेंस- कहा- सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाती है और मोहन भागवत तीन-तीन बच्चे पैदा करने की बात करते हैं... मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव- 'होर्मुज खोल दो वरना नरक बना देंगे...', गुस्से में गाली भरी पोस्ट, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया

ओलो की बारिश, झालावाड़ में गाडिय़ों के शीशे टूटे

ओलो की बारिश, झालावाड़ में गाडिय़ों के शीशे टूटे
ओलो की बारिश, झालावाड़ में गाडिय़ों के शीशे टूटे

जयपुर। राजस्थान में शनिवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से दोपहर बाद मौसम बदला। इस दौरान कोटा, टोंक, बूंदी, झालावाड़, दौसा और श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओले गिरे। झालावाड़ में ओले गिरने के कारण गाडिय़ों के शीशे टूट गए।
कोटा जिले के डिपरी में चंबल नदी पर बनने वाले पुल के शिलान्यास कार्यक्रम का टेंट उड़ गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन फसलों को नुकसान हुआ है।
इससे पहले शुक्रवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर में ओले भी गिरे। जयपुर शहर में शुक्रवार देर शाम आए अंधड़ के कारण अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। मौसम के इस बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट हुई है। बारिश के कारण मंडी और खेतों में फसलों को नुकसान हुआ है।
अभी नहीं थमेगा आंधी-बारिश का दौर
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मौजूदा सिस्टम के असर से आज भी उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में तेज आंधी-बारिश व कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

5-6 अप्रैल को आंधी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी देखने को मिलेगी। लेकिन 7 अप्रैल को एक और नया मजबूत सिस्टम सक्रिय होने से बारिश-आंधी की संभावना है।
अंधड़ के कारण हादसों में 2 की मौत
राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर रात करीब 11 बजे तक जारी रहा। बरसात के साथ आए अंधड़ के कारण शहर के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है।
जयपुर के जवाहर नगर इलाके में बाइक सवार एक व्यक्ति पर बिजली का पोल गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश नगर के रहने वाले रामजीलाल महावर (50) के तौर पर हुई है।
रामजीलाल बिजली पोल से जुड़े ही काम करते थे। वहीं, दूसरा हादसा शहर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में हुआ। यहां तेज हवा के कारण ग्रेनाइट का पत्थर का एक बुजुर्ग पर गया। हादस में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कोटा के इटावा में डेढ़ घंटे तक चला बारिश का दौर
कोटा जिले के इटावा और आसपास के क्षेत्र में शनिवार शाम 4 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ, जो 6:30 बजे तक जारी रहा। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।
झालावाड़ में ओले गिरे, गाडिय़ों के शीशे टूटे
झालावाड़ जिले के मनोहर थाना में शाम 7 बजे बारिश के साथ ओले गिरे। ओले गिरने से गाडिय़ों के शीशे टूट गए। क्षेत्र के चांदपुर, गरबोलिया, कामखेड़ा, जावर, डांगीपुरा, और टोटीमीरा गांव में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।
लालसोट में 15 मिनट तक गिरे ओले
दौसा जिले के लालसोट में शनिवार को शाम 4:30 बजे ओलावृष्टि हुई। कई ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 15 मिनट तक ओले गिरते रहे, जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ।