Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
18 मई 2026
Epaper

राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 15 मिनट में 68 यात्री बाहर निकाले

राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 15 मिनट में 68 यात्री बाहर निकाले
राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 15 मिनट में 68 यात्री बाहर निकाले

नई दिल्ली। दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई प्राथमिक जानकारी के अनुसार त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस रतलाम से रवाना हुई थी। आग लगने के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

सुबह करीब 5:30 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच ट्रेन के बी-1 कोच में आग लग गई। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया।
 

घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे कोचों में शिफ्ट किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

घटना का क्षेत्र रेलवे के कोटा रेल मंडल अंतर्गत आता है। आग लगने के कारण दो कोच पूरी तरह जल गए अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं आई है। नई दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर परिचालन प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोका गया है।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रतलाम कंट्रोल को कोटा कंट्रोल से 05.20 बजे ट्रेन संख्या 12431 के B -1 कोच में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। घटना कोटा मंडल के लूणीरिच्छा एवं विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के मध्य हुई है। घटना में किसी प्रकार के कैजुअल्टी नहीं हुई है। रतलाम से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन, टावर वैगन, रवाना किया गया। कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्वनी कुमार भी मौके पर पहुंचे। आग बुझा दी गई है। जिला प्रशासन, जिला पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।
 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुछ पैसेंजर्स का सामान आग में जल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ट्रेन 1.15 बजे कोटा पहुंची। ट्रेन के कोटा पहुंचते ही बी 1 में सवार यात्रियों ने रेलवे की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। साथ ही सामान के नुकसान की आर्थिक सहायता मांगी। रेलवे ने 5-5 हजार रुपए का लिफाफा दिया। इसे कुछ यात्रियों ने लेने मना कर दिया। एक घंटा 15 मिनट बाद दोपहर करीब 2:30 बजे कोटा से रवाना हुई। कुछ यात्री ट्रेन में नहीं बैठे। वो FIR दर्ज करवाने की मांग पर अड़े रहे। डीआरएम उन यात्रियों के साथ FIR करवाने जीआरपी थाना पहुंचे।

आग को ट्रेन के दूसरे हिस्से में फैलने से रोकने के लिए कोच को करीब 20 मिनट बाद अलग कर दिया गया था।

आग को ट्रेन के दूसरे हिस्से में फैलने से रोकने के लिए कोच को करीब 20 मिनट बाद अलग कर दिया गया था।

कोटा मंडल के अलावा आसपास के स्टेशन से भी रेलवे कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय प्रशासन की मदद भी ली गई।

कोटा मंडल के अलावा आसपास के स्टेशन से भी रेलवे कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय प्रशासन की मदद भी ली गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कोच का ज्यादातर हिस्सा पूरी तरह जल गया।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कोच का ज्यादातर हिस्सा पूरी तरह जल गया।

राहत और बचाव में जुटे कर्मी। सुबह करीब 7.30 बजे तक कोच की आग पर काबू पा लिया था।

राहत और बचाव में जुटे कर्मी। सुबह करीब 7.30 बजे तक कोच की आग पर काबू पा लिया था।