PM का आज पश्चिम बंगाल दौरे का दूसरा दिन, सिलीगुड़ी में जनसभा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि TMC ने मदरसों के लिए ₹6000 करोड़ दिए, लेकिन विकास के लिए कुछ नहीं किया। वह सिर्फ अपने खास वोट बैंक के लिए पैसे देती है। आपने TMC के शासन काल में बंगाल की बर्बादी देखी है। अब उन्हें 15 साल का हिसाब देना होगा।
उन्होंने कहा कि बंगाल से TMC का जाना तय है। कल मेरे रोड शो में लोगों ने जो प्यार दिखाया, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। आज सिलीगुड़ी की यह जनसभा TMC की नींद उड़ा देगी।
PM का आज पश्चिम बंगाल दौरे का दूसरा दिन है। उन्होंने सिलीगुड़ी में जनसभा की। मोदी ने दार्जिलिंग की सभी 5 और जलपाईगुड़ी जिले की सभी 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।
PM मोदी ने CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) का भी जिक्र किया। उन्होंने ‘कमल खिलाओ, घुसपैठिया भगाओ’ के नारे लगाते हुए कहा कि TMC की सरकार निर्मम है, लेकिन हमने CAA की मदद से आपको वोटिंग की गारंटी दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा- टुकड़े-टुकड़े गिरोह सक्रिय
सिलीगुड़ी कि जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि दार्जिलिंग समेत उत्तर बंगाल का एक बड़ा हिस्सा चाय उत्पादक क्षेत्र है। आपकी चाय का स्वाद मुझसे बेहतर कौन जान सकता है? लेकिन आप देख रहे हैं कि निर्दयी TMC सरकार चाय बागानों को भी नष्ट कर रही है।
देश में एक 'टुकड़े-टुकड़े गिरोह' सक्रिय है, जिसने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को बंद करने की धमकी दी है।
मोदी ने कहा- TMC से जनता पाई-पाई का हिसाब मांग रही
सिलीगुड़ी में जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता TMC सरकार से पाई-पाई का हिसाब मांग रही है।
4 मई के बाद भाजपा सरकार बनेगी और TMC के लोगों को 15 साल का पल-पल का हिसाब देना पड़ेगा। पाई-पाई का हिसाब देना होगा।
नॉर्थ बंगाल में TMC की राजनीति हमेशा डर पैदा करने की रही है। लोगों को भयभीत रखना और उनकी उपेक्षा करना यहां आम बात है। यहां राजनीतिक हिंसा होती है, लोगों को डराया-धमकाया जाता है और नेताओं की हत्या तक करवाई जाती है।
- दार्जिलिंग समेत उत्तर बंगाल का एक बड़ा हिस्सा चाय उत्पादक क्षेत्र है। आपकी चाय का स्वाद मुझसे बेहतर कौन जान सकता है, लेकिन TMC सरकार चाय बागानों को भी नष्ट कर रही है। देश में एक 'टुकड़े-टुकड़े गिरोह' सक्रिय है, जिसने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को बंद करने की धमकी दी है।
- असम आपके पड़ोस में है। वहां की भाजपा सरकार ने चाय बागान श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर काम किया गया है। श्रमिकों को भूमि पट्टे दिए जा रहे हैं। बंगाल में भी श्रमिक परिवारों को भूमि पट्टे दिए जाएंगे।
- नॉर्थ बंगाल में TMC की राजनीति हमेशा डर पैदा करने की रही है। लोगों को भयभीत रखना और उनकी उपेक्षा करना यहां आम बात है। यहां राजनीतिक हिंसा होती है, लोगों को डराया-धमकाया जाता है। नेताओं की हत्या तक करवाई जाती है।
दार्जिलिंग में BJP मजबूत, जलपाईगुड़ी में मुकाबला
दार्जिलिंग की सभी 5 सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। जिले में 66% हिंदू और 24% बौद्ध आबादी है। पहाड़ों पर गोरखा पहचान की राजनीति चलती है, जबकि सिलीगुड़ी जैसे मैदानी इलाकों में शहरी मुद्दे और व्यापार मुख्य हैं।
वहीं, जलपाईगुड़ी की 7 में से 4 सीटों पर TMC और 3 पर BJP के विधायक हैं। राजबंशी और ST समुदाय यहां किंगमेकर रहे हैं। जिले में 82% हिंदू, 13% मुस्लिम और 3% ईसाई आबादी है।
योगी बोले- बंगाल प्रेरणा की भूमि
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल प्रेरणा की भूमि है और यह भारत को दिशा देती है। इसी धरती पर एक सन्यासी ने वैश्विक मंच पर सनातन धर्म का झंडा गाढ़ने का काम किया था।
ममता ने कहा- भाजपा बंगाल के लोगों से गलत व्यवहार करती है
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी बंगाल को 'सोनार बांग्ला' बनाने की बात करती है, लेकिन जिन राज्यों में उनकी सरकार है, वहां बंगाल के लोगों के साथ गलत व्यवहार होता है।
ममता बोलीं- भाजपा ने 1000 करोड़ की डील की
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांकुरा में एक रैली के दौरान कहा कि TMC को हराने के लिए BJP ने 1000 करोड़ रुपये की डील की है। चुनाव वाले इलाकों में केंद्रीय बल महिलाओं के साथ तलाशी के नाम पर गलत व्यवहार कर रहे हैं।
प. बंगाल में CM योगी बोले- TMC वामपंथी गुंडों का इलाज बीजेपी के पास ही है
पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- दो इंजन वाली भाजपा सरकार दंगाइयों का इलाज करेगी। अगर किसी के पास इन टीएमसी और वामपंथी गुंडों का इलाज है, तो वह भाजपा की दो इंजन वाली सरकार ही है।