Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
18 मई 2026
Epaper

मनोज कुमार की वह फिल्म जो 65 हफ्तों से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में चली

मनोज कुमार की वह फिल्म जो 65 हफ्तों से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में चली
मनोज कुमार की वह फिल्म जो 65 हफ्तों से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में चली

भिनेता मनोज कुमार को हिंदी सिनेमा की शान माना जाता था। बतौर एक्टर और डायरेक्टर उन्होंने लंबे समय तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। बेशक आज मनोज साहब हम सबके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी शानदार मूवीज की चर्चा आज भी जाती है। 

इसी आधार पर आज हम आपको मनोज कुमार के करियर की एक कल्ट मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 65 हफ्तों से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में चली थी। आइए जानते हैं कि वह पुरानी फिल्म कौन सी थी। 

मनोज कुमार की कल्ट मूवी

मनोज कुमार की जिस फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ मूवीज में शुमार है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों की कहानी दर्शाने वाले उनकी इस फिल्म लंबे समय तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। जिसकी वजह से वो फिल्म सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंची थी। मनोज कुमार की उस फिल्म का नाम रोटी कपड़ा और मकान था। 

साल 1974 में थिएटर्स में रिलीज होने वाली रोटी कपड़ा और मकान ने सही मयानों में दर्शकों के दिल और दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी थी। अपनी बेहतरीन कहानी और लाजवाब गानों की बदौलत मनोज की इस मूवी को अपार सफलता हाथ लगी थी। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार रोटी कपड़ा और मकान 65 हफ्तों से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में चली थी।

roti kapda aur makaan (1)

जिसकी वजह से मनोज कुमार की इस मूवी को प्लेटिनिम जुबली का टैग भी मिला था और इसी वजह से रोटी कपड़ा और मकान कल्ट मूवी मानी जाती है। 52 साल पहले आई इस फिल्म ने अपनी कहानी से हर किसी को झकझोर के रख दिया था। यही कारण था कि मनोज कुमार की रोटी कपड़ा और मकान 1974 की सबसे अधिक कमाई ककने वाली फिल्मों में भी शुमार रही थी।

फिल्म की कल्ट कास्ट

रोटी कपड़ा और मकान की कास्ट के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें मनोज कुमार के अलावा शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, जीनत अमान और प्रेमनाथ जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल थे। एक्टर के अलावा मनोज साहब ने फिल्म के डायरेक्शन की कमान को भी संभाला था।