कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर IPL 2026 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। हैदराबाद ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन पूरी टीम 19 ओवर में 165 रन पर सिमट गई।
166 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 47 बॉल पर 59 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 43 रन का योगदान दिया। रघुवंशी और रहाणे के बीच दूसरे विकेट के लिए 84 रन की पार्टनरशिप हुई। रिंकू सिंह ने 11 बॉल पर नाबाद 22 रन बनाए। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस, शिवांग कुमार औक साकिब हुसैन को 1-1 विकेट मिला।
हेड का अर्धशतक, ईशान के साथ 61 रन की साझेदारी
इससे पहले, हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 28 बॉल पर 61 रन बनाए। जबकि ईशान किशन ने 42 रन की अहम पारी खेली। हेड और ईशान के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई।
वहीं कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए।
इससे पहले, कोलकाता ने अपने गेंदबाजों के दम पर वापसी करते हुए उप्पल स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद को 165 रनों पर ही रोक दिया। हैदराबाद की पूरी टीम 19 ओवरों में पवेलियन लौट गई जबकि एक समय ये टीम आसानी से 200 की तरफ जाती दिख रही थी। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। ईशान किशन ने 29 गेंदों पर 42 रन बनाए।